24 घण्टे ऑनलाइन

घर में हर तरफ दिख रही है छिपकलियां, इन तरीकों से भगाएँ

गर्मी के मौसम में घरों में छिपकलियां (Lizards) भी दिखनी शुरू हो जाती हैं। ठंड के मौसम के मुकाबले गर्मी और बरसात में छिपकली का आतंक घर में बना रहता है। कुछ लोग छिपकली से इतना डरते हैं कि अगर उन्हें बाथरूम में छिपकली दिख…

24GhanteOnline
August 7, 2025
2 min read

गर्मी के मौसम में घरों में छिपकलियां (Lizards) भी दिखनी शुरू हो जाती हैं। ठंड के मौसम के मुकाबले गर्मी और बरसात में छिपकली का आतंक घर में बना रहता है। कुछ लोग छिपकली से इतना डरते हैं कि अगर उन्हें बाथरूम में छिपकली दिख जाए तो वह उस दिन नहाना भी टाल देते हैं। छिपकली (Lizard) को देखकर सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े लोगों को भी डर लगता है। वहीं अगर किचन में छिपकली हो तो इस बात का डर रहता है कि कहीं ये खाना बनाते हुए न गिर जाए। छिपकली में जहर होता है और ऐसे में अगर ये किसी खाने के सामान में गिरेगी तो उसे दूषित कर देगी। यहां हम आपको बताने वाले हैं छिपकली को भगाने के तरीके (How to get rid of lizards) जिसके बाद वह कभी घर में नहीं दिखेंगी।

छिपकली (Lizard) भगाने का घरेलू उपाय


प्याज से भागेगी छिपकली (Lizard)


छिपकली तेज दुर्गंध से दूर जाती है और प्याज में सल्फर की मात्रा अधिक होने के कारण इसमें तेज दुर्गंध आती है। ऐसे में अगर आप प्याज को छीलकर इसके टुकड़ों को धागे से बांधकर दीवार पर लटका देंगे तो छिपकली भाग जाएगी।

अंडे से छिपकली (Lizard) भगाने का तरीका


अंडे के छिलके को उन जगहों पर रख दें जहां से आपको छिपकली आती और जाती दिखती है। अंडे का छिलका रखने के बाद आप देखेंगे कि छिपकली आपके कमरे और बाथरूम में दोबारा नहीं आएगी।

नेफथलीन बॉल से भागेगी छिपकली (Lizard)


नेफथलीन की गोलियों का इस्तेमाल कपड़ों को कीड़े लगने से बचाने के लिए किया जाता है। इस गोली को अगर आप घर में ऊंची जगहों जैसे अलमारी और किचन में किसी ऊंची जगह पर रखेंगे तो आपके घर में छिपकली नहीं दिखेगी। इसकी महक से छिपकली दूर भागती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।