24 घण्टे ऑनलाइन

दीमक ने घर में मचा रखा उत्पात, इन उपायों से करें दूर

दीमक (Termite) ऐसा कीड़ा है जो पुरे घर में विनाश को जन्म देता है। आज दीमक हर आम घरो की समस्या बन गई है। दीमक का राज़ कभी अलमारियों की खिड़कियों, दरवाज़ों, पलंग पर नज़र आ जाता है। ऐसे में रोज़ रोज़ बाहर से दवाई या स्प्रे लाने…

24GhanteOnline
February 9, 2025
2 min read

दीमक (Termite) ऐसा कीड़ा है जो पुरे घर में विनाश को जन्म देता है। आज दीमक हर आम घरो की समस्या बन गई है। दीमक का राज़ कभी अलमारियों की खिड़कियों, दरवाज़ों, पलंग पर नज़र आ जाता है। ऐसे में रोज़ रोज़ बाहर से दवाई या स्प्रे लाने से भी दीमक का प्रभाव कम नही होता है और यह हमारे बजट पर भी भारी पड़ता है। तो ऐसे में कुछ घरेलु नुस्को से हम दीमक (Termite) जैसे कीड़े से छुटकारा पा सकते है।

>> जिस-जिस स्थान पर दीमक हो वहां पर लाल मिर्च का पाउडर छिड़क दे। इससे  दीमक धीरे धीरे समाप्त हो जाती है।

>> नमक दीमक को भगाने का कारगर उपाय है। इसके लिए जहा दीमक है वह पर नमक का छिडकाव कर दे। जैसे जैसे नमक फैलता जाएगा दीमक ख़त्म होती जायेगी।

>> हींग की मदद से भी दीमक की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। एक बड़े आकार की हिंग को किसी कपडे में बांधकर दीमक वाले स्थान पर रख दे।

>> संतरे के तेल का स्प्रे कर के फर्नीचर में लगी दीमक को हटा सकते है।

>> दीमक यदि किसी छोटे मोटे लकड़ी के सामान में लगी है तो उस फर्नीचर को फ्रीज़र में रख दे। दीमक अपने आप खत्म हो जाएगी।

>> नीम का पाउडर या उसके तेल का छिडकाव दीमक को समाप्त कर देता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।