24 घण्टे ऑनलाइन

जानें कब होगा होलिका दहन, नोट करें पूजा का मुहूर्त

रंगों के पर्व होली का उल्लास शुरू हो गया है। इस बार भद्रा का योग होने के कारण होलिका दहन 13 मार्च, गुरुवार को रात में किया जाएगा। क्योंकि भद्राकाल में होलिका दहन (Holika Dahan) वर्जित माना जाता है। 14 मार्च, शुक्रवार और…

24GhanteOnline
March 7, 2025
2 min read

रंगों के पर्व होली का उल्लास शुरू हो गया है। इस बार भद्रा का योग होने के कारण होलिका दहन 13 मार्च, गुरुवार को रात में किया जाएगा। क्योंकि भद्राकाल में होलिका दहन (Holika Dahan) वर्जित माना जाता है। 14 मार्च, शुक्रवार और 15 मार्च, शनिवार को रंगोत्सव मनाया जाएगा। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक डॉ़ पंडित दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 13 मार्च, गुरुवार को सुबह 10:02 शुरू हो जाएगी, जो 14 मार्च, शुक्रवार की सुबह 11:11 बजे तक रहेगी।

मृत्युलोक में भद्राकाल 13 मार्च को सुबह 10:02 बजे से रात 10:37 बजे तक रहेगा। इसलिए भद्रा रहित होलिका दहन 13 को रात 10:37 बजे के बाद से लेकर 14 मार्च के सूर्योदय पूर्व तक किया जा सकता है। 14 मार्च को सुबह 9:27 बजे खग्रास चंद्रग्रहण शुरू होगा, जो दोपहर 3:30 बजे तक तक रहेगा। हालांकि चंद्र ग्रहण देश में दिखाई नहीं देगा।

भ्रदा रहित होलिका दहन (Holika Dahan) रात 11:49 के बाद


ग्रह नक्षत्र ज्योतिष शोध संस्थान ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार, 13 मार्च, गुरुवार को रात 11:49 बजे तक भद्रा का योग रहेगा। इसलिए होलिका दहन रात 11:49 बजे के बाद किया जाएगा। काशी के गणेश आपा पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी का योग 13 मार्च को सुबह 11:07 बजे तक है।

उसके बाद पूर्णिमा शुरू हो जाएगी, जो 14 मार्च, शुक्रवार को 12:30 तक रहेगी। इसलिए होलिका दहन भद्रा के बाद 13 मार्च की रात 11:49 के बाद होगा। वार्ष्णेय के अनुसार होलिका दहन (Holika Dahan) मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए इससे नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…