24 घण्टे ऑनलाइन

कब हैं होलाष्टक, इन दिनों क्या करना चाहिए

हिंदी पंचांग के अनुसार फागुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व शुरू हो जाता है। लेकिन होली से ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक (Holashtak) शुरू हो जाते हैं। इन दिनों में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। सभी मंगल कार्यों पर इन…

24GhanteOnline
February 8, 2025
2 min read

हिंदी पंचांग के अनुसार फागुन माह की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व शुरू हो जाता है। लेकिन होली से ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक (Holashtak) शुरू हो जाते हैं। इन दिनों में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। सभी मंगल कार्यों पर इन दिनों में ब्रैक लग जाता है।

होलाष्टक (Holashtak) पर क्या करें और क्या नहीं


आपको बता दें कि होष्टक (Holashtak) पर ग्रह बहुत उग्र अवस्था में होते हैं। अष्टमी तिथि को चन्द्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी तिथि पर शनि, एकादशी पर शुक्र, द्वादशी पर गुरु, त्रयोदशी तिथि पर बुध, चतुर्दशी पर मंगल और पूर्णिमा तिथि के दिन राहु उग्र स्थिति में रहते हैं। इस लिए इन दिनों भगवान के नाम का जप करना चाहिए। जितना हो सके पूजा पाठ और दान करना चाहिए। इन दिनों व्रत आदि कर सकते हैं। ग्रहों को शांत करने उपाय भी किएजा सकते हैं। ज्योतिष विद्वानों की मानें तो होलाष्टक के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

इन दिनों नेगेटिव एनर्जी हावी होती है। इन दिनों शादी, विवाह, सगाई, कनछेदन, ग्रह प्रवेश आदि नहीं करने चाहिए। होली के बाद फिर मंगल कार्य शुरू होते हैं। इस बार होलाष्टक (Holashtak) 7 मार्च से लग रहे हैं। यह भी कहा जाता है कि भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को हिरण्यकश्यप ने कई यातनाएं दी थी, जिसकी वजह से इन दिनों को बहुत कष्टकारी माना जाता है।

इस बार होली कब है


13 मार्च सुबह 10:25 से शुरू हो रही है। अगले दिन 14 मार्च दोपहर 12:13 पर पूर्णिमा तिथि खत्म होगी, लेकिन उदया तिथि के अनुसार होलिका दहन 13 मार्च को होगा। इस दिन भद्रा भी है। भद्रा सुबह से शुरू हो रही है और रा को 11.30 बजे तक रहेगी। इसलिए होलिका दहन 11.26 मिनट पर किया जा सकेगा।

इसका शुभ मुहूर्त रात को 11:26 से लेकर 12:30 तक रहेगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त लगभग 1 घंटे का ही मिलेगा, जिसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…