मार्केट में तहलका मचाने आया ये धांसू फोन! मिलेगी इतने दिन की बैटरी
HMD ने अपना नया अल्ट्रा-रग्ड स्मार्ट फीचर फोन Terra M पेश किया है, जिसे खास तौर पर फ्रंटलाइन वर्कर्स, डिफेंस फोर्सेज, सरकारी एजेंसियों और एंटरप्राइज टीमों के लिए डिजाइन किया गया है. यह फोन HMD Secure डिविजन का हिस्सा…
HMD ने अपना नया अल्ट्रा-रग्ड स्मार्ट फीचर फोन Terra M पेश किया है, जिसे खास तौर पर फ्रंटलाइन वर्कर्स, डिफेंस फोर्सेज, सरकारी एजेंसियों और एंटरप्राइज टीमों के लिए डिजाइन किया गया है. यह फोन HMD Secure डिविजन का हिस्सा है, जो सुरक्षित और भरोसेमंद मोबाइल सॉल्यूशंस पर फोकस करता है. Terra M मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, 10 दिन की बैटरी और एडवांस MDM सपोर्ट के साथ आता है. कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन कंपनियां HMD Secure टीम से संपर्क कर सकती हैं.
HMD Terra M की उपलब्धता
HMD Terra M खास तौर पर कठिन माहौल में काम करने वाली टीमों के लिए बनाया गया है और यह Q1 2026 से HMD Secure तथा चुनिंदा पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होगा. कंपनी की प्रेस रिलीज के अनुसार, कीमत और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी उपलब्धता से जुड़े विवरण बाद में शेयर किए जाएंगे और देशों के हिसाब से इनमें फर्क हो सकता है. Terra M की लॉन्चिंग HMD Secure लाइनअप को बढ़ाती है, जिसमें इससे पहले यूरोप-निर्मित HMD Ivalo XE भी शामिल किया गया था.
HMD Terra M: स्पेसिफिकेशन
Terra M में मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ IP68 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी, धूल और 1.8 मीटर तक की गिरावट को झेलने में सक्षम है. फोन में 2.8 इंच का ग्लव-फ्रेंडली टचस्क्रीन पैनल दिया गया है जिसे वर्कसाइट्स पर दस्ताने पहनकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें हाई-आउटपुट लाउडस्पीकर, पुश-टू-टॉक और इमरजेंसी की जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे फील्ड ऑपरेशन के लिए और ज्यादा उपयोगी बनाते हैं.
कनेक्टिविटी और परफॉर्मेंस
फोन 4G, VoLTE, VoWi-Fi, हॉटस्पॉट मोड, NFC, डुअल SIM और eSIM सपोर्ट के साथ आता है, जिससे यह एंटरप्राइज और डिप्लॉयमेंट-लेवल जरूरतों को पूरा करता है. इसके अंदर Qualcomm का Dragonwing QCM2290 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है और यह एक कस्टम एंटरप्राइज-रेडी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इसमें मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (MDM) सपोर्ट भी जोड़ा गया है, जिसके जरिए कंपनियां बड़े पैमाने पर सुरक्षित डिप्लॉयमेंट कर सकती हैं. Zello, Threema, OsmAnd, Lyfo और SOTI MobiControl जैसी ऐप्स ग्राहक आवश्यकताओं के आधार पर प्री-लोडेड मिलेंगी.
बैटरी, सिक्योरिटी अपडेट्स और एक्सेसरीज
HMD ने दावा किया है कि Terra M की 2,510mAh बैटरी 10 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम दे सकती है, जो शिफ्ट-बेस्ड काम करने वाली टीमों के लिए बड़ा फायदा है. कंपनी पांच साल तक प्रति तिमाही सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है, जिससे लंबी अवधि तक डिवाइस सुरक्षित बना रहेगा. कंपनी ने बताया कि जनवरी 2026 में इस मॉडल की पूरी स्पेसिफिकेशंस जारी की जाएंगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
