24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा हिजबुल मुजाहिदीन का इनामी आतंकी, 18 साल से था फरार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen Terrorist) का फरार सक्रिय सदस्य गिरफ्तार कर लिया है। आतंकी 25 हजार का इनामी है और कश्मीर के पूंछ जिले के रहने…

24GhanteOnline
March 8, 2025
1 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen Terrorist) का फरार सक्रिय सदस्य गिरफ्तार कर लिया है। आतंकी 25 हजार का इनामी है और कश्मीर के पूंछ जिले के रहने वाला है। एटीएस ने बताया कि आतंकी का नाम उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुलस्लाम उर्फ अफजाल उर्फ हुसैन मलिक है।

यूपी एटीएस ने बताया कि हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen Terrorist) के आतंकी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। ये साल 2002 से फरार चल रहा था। उल्फत हुसैन ने हिजबुल मुजाहिदीन के पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित सेंटर में ट्रेनिंग ली थी, उसके बाद वो मुरादाबाद में एक बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा था।

2001 में भी पकड़ा गया था उल्फत हुसैन


इससे पहले 9 जुलाई 2001 को उल्फत हुसैन को एक AK 47, एक AK56, दो पिस्टल, 12 हैंड ग्रेनेड, 50 डेटोनेटर, 29 किलो विस्फोटक और 507 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि, जमानत पर छूटने के बाद वो फरार गया था। मुरादाबाद कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। मुरादाबाद पुलिस ने उल्फत हुसैन पर 25000 का इनाम घोषित कर रखा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें