आतंकियों का ‘समंदर चाचा’ एनकाउंटर में ढेर, 100 से अधिक घुसपैठ में था हाथ
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लंबे समय से वांटेड हिजबुल कमांडर आतंकी बागू खान (Bagu Khan) उर्फ समंदर चाचा को सुरक्षा बलों ने शनिवार को मार गिराया। पाकिस्तान अधिकृत…
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लंबे समय से वांटेड हिजबुल कमांडर आतंकी बागू खान (Bagu Khan) उर्फ समंदर चाचा को सुरक्षा बलों ने शनिवार को मार गिराया। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 1995 से सक्रिय बागू खान को आतंकी गिरोहों में “ह्यूमन जीपीएस” कहा जाता था। रक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि बागू खान पिछले तीन दशकों में 100 से अधिक घुसपैठ प्रयासों को अंजाम देने में शामिल रहा।
गुरेज सेक्टर की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और गुप्त रास्तों की उसकी गहरी जानकारी के चलते, उसके नेतृत्व में अधिकांश प्रयास सफल रहे। यही वजह थी कि वह हर आतंकी संगठन के लिए खास महत्व रखता था।
वह (Bagu Khan) मूल रूप से हिजबुल कमांडर था, लेकिन उसने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद सहित सभी आतंकी संगठनों को गुरेज और आसपास के इलाकों से घुसपैठ कराने में मदद की। बागू खान को नैशेरा से घुसपैठ की कोशिश के दौरान सुरक्षाबलों ने ढेर किया। इस मुठभेड़ में एक अन्य आतंकी भी मारा गया।
सूत्रों ने बताया कि वर्षों तक सुरक्षा बलों की निगरानी से बचता रहा बागू खान (Bagu Khan) आखिरकार ताजा अभियान में मारा गया। बागू खान की मौत को आतंकी संगठनों की लॉजिस्टिक और घुसपैठ नेटवर्क पर बड़ा झटका माना जा रहा है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि उसकी मौत से एलओसी के इस हिस्से में आतंकी गतिविधियों की योजना पर असर पड़ेगा।
बता दें कि यह मुठभेड़ गुरुवार को हुई उस कार्रवाई के बाद हुई है, जिसमें भारतीय सेना ने गुरेज सेक्टर में दो घुसपैठियों को मार गिराया था। फिलहाल सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी जारी है और कई इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
