24 घण्टे ऑनलाइन

स्कार्पियो न देने पर विवाहिता को लगा दिया HIV संक्रमित इंजेक्शन, मचा हड़कंप

सहारनपुर। गंगोह कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया और HIV संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया, जिससे विवाहिता संक्रमित हो…

24GhanteOnline
February 14, 2025
2 min read

सहारनपुर। गंगोह कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया और HIV संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया, जिससे विवाहिता संक्रमित हो गई। अदालत के आदेश पर गंगोह कोतवाली में मामला दर्ज किया है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उन्होंने फरवरी 2023 में अपनी बेटी की शादी जसवावाला थाना पीरान कलियर (हरिद्वार) निवासी युवक से की थी। शादी में कार और 15 लाख रुपये नकद दिए थे। इससे नाखुश ससुराल पक्ष शादी के बाद स्कार्पियो कार और 15 लाख की जगह 25 लाख रुपये देने की मांग कर रहा था। उन्होंने दहेज की मांग पूरी करने से इन्कार कर दिया, जिस पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया।

पंचायत के दबाव में कुछ समय बाद उसे ससुराल भेजा गया, लेकिन प्रताड़ना जारी रही। आरोप है कि ससुराल वालों ने पीड़िता को जान से मारने की नीयत से कुछ दवाइयां दीं और उसे HIV संक्रमित इंजेक्शन तक लगा दिया। उसके साथ मारपीट भी की गई।

इस बैंक को RBI ने किया बैन, सामने आई ये बड़ी वजह


जब परिजनों को इस साजिश की जानकारी मिली, तो वह तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां जांच के दौरान पीड़िता को एचआईवी संक्रमित पाया गया। हालांकि, पति की जांच में वह HIV नेगेटिव पाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें