24 घण्टे ऑनलाइन

पुलिस मुठभेड़ में 'बकरा' हुआ 'लंगड़ा', 10 सालों से फरार चल रहा था

बुलंदशहर। जनपद के थाना अरनिया क्षेत्र के ईशनपुर फ्लाईओवर पर पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई। अरनिया पुलिस की एक टीम गांव ईशनपुर फ्लाईओवर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध…

24GhanteOnline
August 10, 2025
2 min read

बुलंदशहर। जनपद के थाना अरनिया क्षेत्र के ईशनपुर फ्लाईओवर पर पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई। अरनिया पुलिस की एक टीम गांव ईशनपुर फ्लाईओवर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाश ने रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद जब पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई तो बाइक सवार युवक के पैर में गोली लग गई, जिससे बाइक सवार बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान राकेश उर्फ बकरा (Bakra) के रूप में हुई, जोकि गांव जरारा का रहने वाला है। राकेश उर्फ बकरा को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है और साथ ही पुलिस भी उससे पूछताछ कर रही है।

10 सालों से फरार चल रहा था


हिस्ट्रीशीटर बदमाश राकेश उर्फ बकरा (Bakra)  अरनिया थाने का हिस्ट्रीशीटर है और पिछले 10 सालों से फरार चल रहा था। गिरफ्तार बदमाश बकरा के पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल भी ने बरामद की है।

गिरफ्तार किए गए बदमाश राकेश उर्फ बकरा (Bakra)  का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ करीब तीन दर्जन मुकदमे लूट, डकैती, हत्या की कोशिश, नकबजनी गैंगस्टर एक्ट की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।