हिंदूवादी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या, बीच बाजार उतारा मौत के घाट
नई दिल्ली। मंगलुरु के पास सुरथकल में जुलाई 2022 में हुई हत्या के एक मामले के मुख्य आरोपी एवं हिंदूवादी कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या (Murder) के बाद तनाव बढ़ गया है। खबर है कि पुलिस ने शुक्रवार से छह मई तक पूरे शहर…
नई दिल्ली। मंगलुरु के पास सुरथकल में जुलाई 2022 में हुई हत्या के एक मामले के मुख्य आरोपी एवं हिंदूवादी कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या (Murder) के बाद तनाव बढ़ गया है। खबर है कि पुलिस ने शुक्रवार से छह मई तक पूरे शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। कुख्यात बदमाश शेट्टी की गुरुवार देर शाम मंगलुरु शहर के बाजपे पुलिस थाना क्षेत्र में एक अज्ञात समूह ने हत्या (Murder) कर दी थी।
पुलिस ने इस घटना के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत मंगलुरु शहर पुलिस थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। शहर पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल की ओर से जारी आदेश में जनसभाएं, बैठकें, रैलियां एवं नारेबाजी करने और ऐसी वस्तुओं को ले जाने पर रोक लगाई गई है जिनका इस्तेमाल हथियार के रूप में किया जा सकता है। अग्रवाल अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भी हैं।
शेट्टी कई स्थानीय हिंदुत्व संगठनों से कथित तौर पर जुड़ा था और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे। पुलिस ने बताया कि सुहास शेट्टी सुरथकल में मोहम्मद फाजिल (23) की 2022 में हुई सनसनीखेज हत्या (Murder) के मुख्य आरोपियों में से एक था।
रेस्टोरेंट्स में सिलेंडर के धमाके से दहला पूरा इलाका, दो किमी तक सुनाई दी आवाज
उसने बताया कि शेट्टी की हत्या मंगलुरु शहर के बाहरी इलाके बाजपे के किन्नीपदावु में गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे की गई। पुलिस के अनुसार, शेट्टी अपने साथियों के साथ एक वाहन में कहीं जा रहा था तभी एक कार और एक पिकअप वाहन में सवार पांच-छह हमलावरों ने उसे कथित तौर पर रोक लिया। घटना के समय शेट्टी अपने 5 साथियों के साथ कार से जा रहा था। इनमें संजय, प्रज्वल, अन्वित, लतीश और शशांक शामिल थे। उस दौरान शेट्टी की कार को हमलावरों ने किन्नीपडावु के पास रोक लिया था। बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या करीब 6 थी और वो स्विफ्ट कार और पिकअप ट्रक से पहुंचे थे।
पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने शेट्टी पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
