24 घण्टे ऑनलाइन

राजतिलक से पहले नमन: मां कामाख्या का आशीर्वाद लेकर असम की कमान संभालने निकले हिमंत

गुवाहाटी। असम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले डॉ. हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने मंगलवार को मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए…

24GhanteOnline
May 12, 2026
1 min read

गुवाहाटी। असम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले डॉ. हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने मंगलवार को मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव का आशीर्वाद लिया।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए संदेश में डॉ. सरमा ने विश्वास जताया कि नई सरकार के नेतृत्व में असम शांति, विकास और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा।

उन्होंने कहा कि मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव का आशीर्वाद राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मार्गदर्शक बनेगा तथा प्रदेश के लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि लाएगा।

डॉ. सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने अपने संदेश में कहा, “मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव का आशीर्वाद असम के प्रत्येक नागरिक के जीवन को आलोकित करे तथा शांति, प्रगति और समृद्धि के नए मार्ग प्रशस्त करे। उनके आशीर्वाद से असम आने वाले दिनों में विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…