हिजाब विवाद: मुफ़्ती की बेटी ने नीतीश कुमार के खिलाफ दर्ज कराई FIR
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) द्वारा मुस्लिम डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब खींचने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीतीश कुमार इस हरकत का विरोध सिर्फ बिहार में ही नहीं पूरे देश में किया जा रहा है,…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) द्वारा मुस्लिम डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब खींचने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीतीश कुमार इस हरकत का विरोध सिर्फ बिहार में ही नहीं पूरे देश में किया जा रहा है, यहां तक की महिला और मानवाधिकार के लिए काम करने वाले कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इसपर चिंता जाहिर की है। विवाद के तूल पकड़ने के बाद नीतीश कुमार फंसते नजर आ रहे हैं।
नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) के हरकत की कड़ी निंदा करने के बाद कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती नीतीश उनके खिलाफ FIR दर्ज कराने कोठीबाग थाने पहुंची। इससे पहले नीतीश के खिलाफ रांची और लखनऊ में भी FIR दर्ज कराई जा चुकी है। इसके अलावा बिहार समेत देश कई हिस्सों में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं।
इल्तिजा मुफ्ती पीडीपी कार्यालय से मार्च के साथ शिकायत दर्ज कराने जाना चाहती थी। पुलिस के सख्त बंदओबस्त ने मार्च की अनुमति नहीं दी, लेकिन पुलिस ने इल्तिजा के साथ कुछ नफरी को थाना आने की परमिशन दी। इल्तिजा ने बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के बयान पर अन्य बीजेपी नेताओं के बयान भी उनके समर्थन में आए हैं, यहां एक की गिरिराज सिंह ने तो मुस्लिमों को भाढ़ में जाने को कहा, हम मुस्लिम क्यों भाड़ में जाएं?
रांची-लखनऊ से कश्मीर तक FIR
इससे पहले रांची में महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारों के साथ झारखंड मुस्लिम युवा मंच के सदस्यों के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया। इसके अलावा रांची में उनके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई।
वहीं मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी और एक्टिविस्ट सुमैया राणा ने सीएम नीतीश कुमार और संजय निषाद के खिलाफ लखनऊ के कैसरबाग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। सुमैया राणा ने कहा कि यह घटना समाज के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम करती है।
नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) के हिजाब उतारने का विरोध
विपक्षी दलों और मुस्लिम समाज के संगठनों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की कि वह पीड़िता से बिना शर्त माफी मांगे। साथ ही पीड़िता ने इस घटना से आहत होकर बिहार मेडिकल सर्विस ना जाइन करने का फैसला किया है। मानव अधिकारों की निगरानी करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मुख्यमंत्री द्वारा मुस्लिम महिला के हिजाब खीचें जाने पर चिंता जाहिर की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की आधिकारिक…
IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रिंस कुमार(IAS Prince Kumar) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)…
बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
बडगाम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा इंडिगो (IndiGo) विमान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह…
