NDLS पर भगदड़ के बाद एक्शन में रेलवे, यूपी के सभी स्टेशनों पर हाई अलर्ट
लखनऊ। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ( NDLS) पर मची भगदड़ के बाद यूपी के सभी रेलवे स्टेशन पर प्रशासन हाई अलर्ट हो गया है। एडीजी रेलवे प्रकाश डी ने सभी जीआरपी के पुलिसकर्मियों को स्टेशन पर मौजूद रहने का आदेश दिया है। साथ ही…
लखनऊ। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ( NDLS) पर मची भगदड़ के बाद यूपी के सभी रेलवे स्टेशन पर प्रशासन हाई अलर्ट हो गया है। एडीजी रेलवे प्रकाश डी ने सभी जीआरपी के पुलिसकर्मियों को स्टेशन पर मौजूद रहने का आदेश दिया है। साथ ही आरपीएफ और रेलवे के साथ समन्वय कर जीआरपी को व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया गया है।
रेलवे स्टेशनों पर किसी भी तरह की भीड़ में अफरा तफरी ना हो, इसके लिए रेलवे फुटओवर ब्रिज पर भी जीआरपी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रयागराज जाने के लिए चल रही सभी स्पेशल ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर विशेष तौर पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।
पुलिसकर्मी रेलवे स्टेशनों व आसपास रहेंगे मौजूद
संगम स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को रेलवे स्टेशनों व आसपास मौजूद रहने के लिए कहा गया है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ( NDLS) पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की गई जान
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, भगदड़ में कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ मची, 18 लोगों की मौत, रेलवे ने बताई ये वजह
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू, रेल मंत्री ने दुख जताया है। वहीं, हादसे पर विपक्ष के नेताओं ने भी शोक व्यक्त की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
