24 घण्टे ऑनलाइन

इस फूल से दूर हो जाएंगी आर्थिक परेशानी, जानें तरीका

मनुष्य जीवन में दोनों तरह का समय देखने को मिलता है. कुछ लोगों के जीवन में अच्छा समय कुछ दिन के लिए आता है और बुरे समय की अधिकता होती है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके जीवन में बुरा समय कम आता है और अच्छा समय लंबी…

24GhanteOnline
November 17, 2025
3 min read

मनुष्य जीवन में दोनों तरह का समय देखने को मिलता है. कुछ लोगों के जीवन में अच्छा समय कुछ दिन के लिए आता है और बुरे समय की अधिकता होती है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके जीवन में बुरा समय कम आता है और अच्छा समय लंबी अवधि तक बना रहता है. इस दौरान मनुष्य अगर वास्तु शास्त्र की तरफ थोड़ा ध्यान दें तो उसमें बताए गए कई उपायों को करने से बहुत हद तक लाभ हो सकता है.

इंदौर के ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार पंडित कृष्ण कांत शर्मा के अनुसार वास्तु शास्त्र में बताए गए कई उपायों में से आज हम आपको गुड़हल (Hibiscus) के फूल से जुड़े उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए


आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए मंगलवार के दिन बजरंगबली को और शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को लाल गुलहड़ (Hibiscus) का फूल अर्पित करें. इस उपाय को आप सामान चोरी होने या किसी कीमती वस्तु के खो जाने पर भी कर सकते हैं.

ऊर्जा के लिए


गुड़हल (Hibiscus) के फूल के बिना सूर्य नारायण की उपासना अधूरी मानी जाती है. सूरज की पूजा-आराधना करने से कई सारे लाभ प्राप्त होते हैं. सूर्य देव की तरह तेज पाने के लिए नियमित रूप से उनकी पूजा करें, साथ ही यह ध्यान रखें कि उनको जल अर्पित करते समय उसमें एक लाल गुड़हल का फूल अवश्य डालें.

कम होगा सूर्य दोष


लाल रंग पॉजिटिव एनर्जी देता है. घर की पूर्व दिशा में लाल गुड़हल का पेड़ लगाना अत्यंत फलदाई होता है. यह घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर कर उसे सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित कर देता है. जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है वह ग्रह दोष निवारण के लिए यह उपाय कर सकता है. इसके अलावा बच्चे पढ़ाई करते समय स्टडी टेबल पर नियमित रूप से एक लाल गुड़हल का फूल रखेंगे तो पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी.

मंगल दोष का उपाय


मंगल ग्रह का रंग लाल होता है, जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष होता है, उसका विवाह देर से होता है. इसके अलावा मंगल दोष के कारण जातक के साथ दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और शादी के बाद अपने पार्टनर से मनमुटाव बना रहता है. मंगल ग्रह दोष निवारण के लिए व्यक्ति को अपने घर में लाल गुड़हल का पौधा जरूर लगाना चाहिए.

शत्रुता कम करने के लिए


अगर आपकी किसी व्यक्ति से शत्रुता हो गई है तो उसका प्रभाव कम करने के लिए आप उस व्यक्ति को लाल गुड़हल का फूल उपहार स्वरूप दे सकते हैं. इसका असर आपको जल्द ही देखने को मिलेगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…