24 घण्टे ऑनलाइन

4V क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुई Hero Xtreme 160R, जानिए कीमत और फीचर्स

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स कम्यूटर बाइक Hero Xtreme 160R का नया 4V क्रूज़ कंट्रोल वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है. कुछ हफ्ते पहले इसकी तस्वीरें देशभर के डीलरशिप से सामने आई थीं, जिसके बाद अब कंपनी ने…

24GhanteOnline
November 26, 2025
2 min read

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर स्पोर्ट्स कम्यूटर बाइक Hero Xtreme 160R का नया 4V क्रूज़ कंट्रोल वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है. कुछ हफ्ते पहले इसकी तस्वीरें देशभर के डीलरशिप से सामने आई थीं, जिसके बाद अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत भी घोषित कर दी है. नया Xtreme 160R 4V क्रूज़ कंट्रोल वेरिएंट 1,34,100 रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 4,500 रुपये ज्यादा है. इसकी कीमत बढ़ने की वजह नए और एडवांस फीचर्स हैं.

नए वेरिएंट में मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही है. इसमें 163.2cc का सिंगल-सिलिंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8,500 RPM पर 16.9hp और 6,500 RPM पर 14.6 Nm टॉर्क जनरेट करता है. परफॉर्मेंस वही है, लेकिन टेक्नोलॉजी और फीचर्स काफी अपग्रेड किए गए हैं, जो इसे इस सेगमेंट की प्रीमियम बाइक जैसा एहसास देते हैं.

Hero Xtreme 160R के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो सामने नई डिज़ाइन वाली LED हेडलाइट दी गई है, जो Xtreme 250R जैसी दिखती है. इसके साथ 4.2 इंच का नया कलर्ड LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जिसमें राइड से जुड़ी पूरी जानकारी साफ दिखाई देती है. कंपनी ने नए ग्राफिक्स और चार ताज़ा कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं, जिससे बाइक की स्पोर्टी अपील और बढ़ जाती है.
सबसे बड़ा अपडेट है क्रूज़ कंट्रोल और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल सिस्टम. भारत में 160cc सेगमेंट में यह पहला मॉडल है जिसमें क्रूज़ कंट्रोल फीचर दिया गया है. यह उन राइडर्स के लिए काफी फायदेमंद है जो लंबी दूरी पर आराम से एक तय स्पीड पर चलना चाहते हैं. बाइक में तीन राइडिंग मोड शामिल किए गए हैं. रेन, रोड और स्पोर्ट। अलग-अलग कंडीशन के हिसाब से राइडर इन मोड्स को आसानी से बदल सकता है.

Hero Xtreme 160R का इंजन

हीरो ने इस वेरिएंट में हैंडलबार पर नया स्विचगियर भी दिया है, जिससे मोड बदलना और क्रूज़ कंट्रोल एक्टिव करना बहुत आसान हो जाता है. यह टेक्नोलॉजी पहले Xtreme 125R और Glamour X जैसे मॉडलों में देखी जा चुकी है, लेकिन 160cc सेगमेंट में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है. कुल मिलाकर, नया Hero Xtreme 160R 4V क्रूज़ कंट्रोल वेरिएंट स्पोर्टी लुक्स, एडवांस फीचर्स और उपयोगी टेक्नोलॉजी का बेहतर कॉम्बिनेशन पेश करता है. यह युवा राइडर्स के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है जो रोजमर्रा की राइड में मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…