Hero Vida ने लॉन्च की बच्चों के लिए ई-डर्ट बाइक, एक चार्ज में 3 घंटे तक मस्ती
हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट Vida ने भारत में बच्चों के लिए खास तौर पर तैयार की गई इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक Dirt.E K3 को लॉन्च कर दिया है. इस ई-बाइक की शुरुआती कीमत 69,990 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पहले…
हीरो मोटोकॉर्प की इलेक्ट्रिक व्हीकल यूनिट Vida ने भारत में बच्चों के लिए खास तौर पर तैयार की गई इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक Dirt.E K3 को लॉन्च कर दिया है. इस ई-बाइक की शुरुआती कीमत 69,990 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पहले 300 ग्राहकों के लिए लागू होगी. यह बाइक 4 से 10 साल की उम्र के बच्चों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, ताकि वे सुरक्षित तरीके से डर्ट बाइकिंग की दुनिया से परिचित हो सकें. Dirt.E K3 के साथ Vida ने अपनी डर्ट बाइक सीरीज की भी शुरुआत की है. इस मॉडल को पहली बार इंटरनेशनल मोटर शो EICMA 2025 में पेश किया गया था.
एडजस्टेबल चेसिस के साथ ग्रो-विद-चाइल्ड डिजाइन
Dirt.E K3 में एडजस्टेबल चेसिस दिया गया है, जिससे व्हीलबेस, हैंडलबार की ऊंचाई और राइड हाइट को बच्चे की जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है. इसमें स्मॉल, मीडियम और लार्ज—तीन अलग-अलग सेटिंग्स दी गई हैं, ताकि बाइक बच्चे की उम्र और सीखने के स्तर के साथ खुद को ढाल सके. स्मॉल मोड में सीट हाइट 454 मिमी, मीडियम में 544 मिमी और लार्ज में 631 मिमी तक जाती है। खास बात यह है कि इतनी सुविधाओं के बावजूद बाइक का कुल वजन केवल 22 किलोग्राम रखा गया है.
सुरक्षा पर खास ध्यान
सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इस ई-बाइक में कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें पैदल चलने के लिए रिमूवेबल फुटपेग्स, टक्कर के समय झटका कम करने वाला हैंडलबार चेस्ट पैड, मैग्नेटिक किल स्विच और रियर मोटर कवर शामिल हैं. स्टैंडर्ड तौर पर इसमें रियर ब्रेक मिलता है, जबकि फ्रंट ब्रेक, बड़े व्हील्स, रियर सस्पेंशन, बड़ा फ्रंट सस्पेंशन और रोड-स्पेक टायर्स जैसे फीचर्स एक्सेसरी के रूप में उपलब्ध हैं.
पावर और बैटरी पैक
Dirt.E K3 में 500W का इलेक्ट्रिक मोटर और 360Wh की रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है. इसमें लो, मिड और हाई तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिनमें स्पीड लिमिट तय की गई है. इससे बच्चे धीरे-धीरे आत्मविश्वास के साथ बाइक चलाना सीख सकते हैं. यह बाइक खासतौर पर छोटे ट्रेनिंग सेशंस और शुरुआती ऑफ-रोड राइडिंग अनुभव के लिए उपयुक्त है.
माता-पिता के लिए स्मार्ट कंट्रोल
Vida Dirt.E K3 को एक कनेक्टेड स्मार्टफोन ऐप से जोड़ा गया है, जिसके जरिए माता-पिता स्पीड लिमिट तय कर सकते हैं, एक्सेलेरेशन रिस्पॉन्स कंट्रोल कर सकते हैं और राइड से जुड़े आंकड़े ट्रैक कर सकते हैं. इस मॉडल को रेड डॉट अवॉर्ड समेत कई इंटरनेशनल डिजाइन अवॉर्ड भी मिल चुके हैं, जो इसके एर्गोनॉमिक और मॉड्यूलर डिजाइन की पुष्टि करते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
