अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया... धर्मेंद्र की मौत पर पहली बार हेमा मालिनी ने की बात
हेमा मालिनी (Hema Malini ) ने 24 नवंबर, 2025 को 89 साल की उम्र में अपने पति और अभिनेता धर्मेंद्र के अचानक निधन के बाद पहली बार उनके बारे में बात की है। उन्होंने उनकी मौत को कभी भुला न पाने वाला सदमा बताया और खुलासा किया…
हेमा मालिनी (Hema Malini ) ने 24 नवंबर, 2025 को 89 साल की उम्र में अपने पति और अभिनेता धर्मेंद्र के अचानक निधन के बाद पहली बार उनके बारे में बात की है। उन्होंने उनकी मौत को कभी भुला न पाने वाला सदमा बताया और खुलासा किया कि जब वह अस्पताल में थे तो उस दौरान जो कुछ हुआ। उसे समझने की कोशिश कर रही थीं। इतना ही नहीं दिग्गज अभिनेत्री ने आगे कहा कि पिछला महीना उनके और परिवार के लिए बहुत दुखद था क्योंकि जब एक्टर बीमार थे तो उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
हमें लगा कि इस बार भी आ जाएंगे: हेमा मालिनी (Hema Malini )
ईटाइम्स से बात करते हुए हेमा (Hema Malini ) ने कहा, 'हम सब वहीं थे, मैं, ईशा, अहाना, सनी, बॉबी सब साथ थे। पहले भी ऐसा हुआ था, जब वह अस्पताल गए थे और ठीक होकर घर वापस आ गए थे। हमें लगा कि इस बार भी आ जाएंगे। वह हमसे अच्छे से बात कर रहे थे। मेरे जन्मदिन (16 अक्टूबर) पर उन्होंने मुझे विश भी किया था। उनका जन्मदिन 8 दिसंबर को आने वाला था, जब वह 90 साल के होने वाले थे और हम इसे बहुत ही शनादार तरीके से मनाने की सोच रहे थे। तैयारियां चल रही थीं और फिर अचानक उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें अपनी आंखों के सामने कमजोर होते देखना बहुत मुश्किल था। किसी को भी इस तरह की स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए।'
हेमा मालिनी (Hema Malini ) ने बताया कि दो प्रार्थना सभाएं क्यों हुई
धर्मेंद्र की मौत के बाद दो अलग-अलग प्रार्थना सभाएं हुई थी। एक मुंबई में 27 नवंबर को, जिसे उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और बेटों सनी-बॉबी देओल ने आयोजित किया था और दूसरी दिल्ली में 11 दिसंबर को, जिसकी मेजबानी उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और बेटियों ईशा-अहाना देओल ने की थी। अलग-अलग प्रार्थना सभाओं के पीछे का कारण बताते हुए हेमा ने कहा, 'यह हमारे घर का पर्सनल मामला है।'
उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने पहले आपस में बात की थी। हेमा ने आगे कहा कि उन्होंने अपने घर पर एक प्रार्थना सभा इसलिए रखी क्योंकि उनके करीबी लोगों का ग्रुप अलग है। उन्होंने दिल्ली में होस्ट की गई प्रेयर मीटिंग के बारे में बात करते हुए, कहा कि क्योंकि वह पॉलिटिक्स में हैं, इसलिए उस फील्ड के अपने दोस्तों के लिए वहां एक प्रेयर मीटिंग करना जरूरी था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
