24 घण्टे ऑनलाइन

महाराष्ट्र में आफत की बारिश, पानी-पानी हुई फिल्मनगरी

मुंबई। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में देर रात से तेज बारिश (Heavy Rain) हो रही है। IMD ने सोमवार सुबह मुंबई के लिए चेतावनी जारी की। आईएमडी के मुताबिक, अगले 3-4 घंटों में शहर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, तेज़ बारिश…

24GhanteOnline
May 26, 2025
2 min read

मुंबई। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में देर रात से तेज बारिश (Heavy Rain) हो रही है। IMD ने सोमवार सुबह मुंबई के लिए चेतावनी जारी की। आईएमडी के मुताबिक, अगले 3-4 घंटों में शहर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, तेज़ बारिश और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई। सुबह से ही हो रही बारिश के कारण पनवेल स्टेशन परिसर के टिकट कॉउंटर के पास पानी भर गया। इस वजह से बाहर से आ रहे लोगों को दीवाल पर चढ़कर स्टेशन पर पहुंचना पड़ रहा है।

मुंबई में बारिश (Heavy Rain) 


अंधेरी सबवे बन्द हो गया है। ये अंधेरी ईस्ट को अंधेरी वेस्ट, वर्सोवा, सात बंगला,चार बंगला,अंबोली, जुहू, जोगेश्वरी वेस्ट को जोड़ने का प्रमुख मार्ग है। सब में 2 से ढाई फुट पानी भरा हुआ है। लोगों को असुविधा से बचाने के लिए मोटरपंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस लोगों को रोक कर वापस लौटा रही है।

कहां पर कितनी हुई बारिश (Rain) ?


सुबह 9-10 बजे के बीच केवल एक घंटे में सबसे ज्यादा बारिश नरीमन पॉइंट फायर स्टेशन में हुई, जहां 104 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा ए वार्ड ऑफिस में 86 मिमी, कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 83 मिमी, और मुंसिपल हेड ऑफिस में 80 मिमी की बारिश दर्ज की गई।

कोलाबा फायर स्टेशन, मालाबार हिल, डी वार्ड में सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक मुंबई में बहुत बारिश हुई। यहां ग्रांट रोड आई हॉस्पिटल, मेमनवाड़ा फ़ायर स्टेशन, कोलाबा फ़ायर स्टेशन, सी वार्ड ऑफ़िस और बायकुला फ़ायर स्टेशन बारिश से प्रभावित इलाकों में से एक है।

सीसीटीवी के जरिए जलभराव की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। जलभराव की वजह से शक्कर पंचायत, सायन सर्कल, दादर टीटी, हिंदमाता, जेजे मडावी पोस्ट ऑफिस, कुर्णे चौक, बिंदुमाधव जंक्शन और माचरजी जोशी मार्ग (फाइव गार्डन) में लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

तेज हवाओं और बारिश की वजह से पेड़ और डालियां गिरने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं। शहर में 4 जगहों पर और वेस्टर्न सबर्ब्स में 5 जगहों पर पेड़ों के गिरने की सूचना बीएमसी को मिली है। बीएमसी का कहना है कि रेलवे सेवाएं अभी तक सामान्य बनी हुई हैं। लोकल ट्रेनें फिलहाल अपने निर्धारित समय के अनुसार चल रही हैं और कोई रुकावट दर्ज नहीं की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।