जबरदस्त बारिश से भीगा बेंगलुरु, पानी से लबालब हुई सड़कें
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जबरदस्त बारिश (Heavy Rain) देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। गलियां पानी से लबालब हो…
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जबरदस्त बारिश (Heavy Rain) देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। गलियां पानी से लबालब हो गईं और निचले इलाके भी पानी से तरबतर हो गए हैं। शहर में जाम की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने शहर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
सोमवार सुबह 8:30 बजे तक बेंगलुरु शहर में 105.5 MM वर्षा दर्ज की गई। इससे पहले रविवार को भी बेंगलुरु में बारिश (Heavy Rain) हुई। प्रमुख इलाकों में जलभराव देखा गया। कई घंटे की बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया था।
सोमवार सुबह फिर बारिश (Heavy Rain) ने शहर के जन-जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। सिल्क बोर्ड, एचआरबीआर लेआउट और बोम्मनहल्ली इलाके से विजुअल सामने आए हैं। यहां सड़कें पानी से लबालब हैं।
प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे पूर्व राष्ट्रपति, गंभीर बीमारी हड्डियों तक फैली
वाहनों को निकालने में परेशानी हो रही है। कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया है। यहां तक कि घरों में भी पानी भरने के मामले सामने आए हैं।
बेंगलुरु में बारिश की वजह से कई घर और निचले इलाके जलमग्न हो गए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…
अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…
जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना
जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…
CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…
