24 घण्टे ऑनलाइन

लखनऊ में मौसम हुआ खुशनुमा, इन जिलों में तेज बारिश और व्रजपात का अलर्ट

लखनऊ में कल कुछ इलाकों में बारिश हुई तो कुछ इलाकों में सिर्फ बादल ही छाये रहें तो कहीं धूप भी निकली रही। वहीं आज शुक्रवार को सुबह से ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई है। बाद धूप निकल आई। बताते चले कि अगले दो-तीन दिनों…

24GhanteOnline
July 11, 2025
2 min read
लखनऊ में मौसम हुआ खुशनुमा, इन जिलों में तेज बारिश और व्रजपात का अलर्ट

लखनऊ में कल कुछ इलाकों में बारिश हुई तो कुछ इलाकों में सिर्फ बादल ही छाये रहें तो कहीं धूप भी निकली रही। वहीं आज शुक्रवार को सुबह से ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई है। बाद धूप निकल आई। बताते चले कि अगले दो-तीन दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। लखनऊ में बादलों की आवाजाही के बीच बारिश ने उमस और गर्मी से काफी राहत दिया है।

दिन का तापमान 34.3 डिग्री और रात का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राजधानी में अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बताई है, जबकि पूर्वी यूपी के आठ जिलों समेत पश्चिम के कुछ इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, राजधानी में अच्छी बारिश के लिए अभी दो-तीन दिन इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार से लखनऊ समेत बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में बारिश होने के पूरे आसार हैं।

इसके अलावा प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में आगामी दो दिनों तक गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, 16 जुलाई के बाद लखनऊ समेत आसपास के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें