24 घण्टे ऑनलाइन

महंगी हुई रसोई गैस, 6 साल बाद LPG के दामों में हुआ भरी इजाफा

नयी दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल तथा गैस की कीमतों में भारी वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट के कारण तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से रसोई गैस (LPG) के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी…

24GhanteOnline
March 7, 2026
2 min read

नयी दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल तथा गैस की कीमतों में भारी वृद्धि और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी गिरावट के कारण तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से रसोई गैस (LPG) के दाम बढ़ा दिये हैं।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 60 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है जबकि 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा हो गया है।

दिल्ली में 07 मार्च से घरेलू LPG सिलेंडर 913 रुपये का मिलेगा। यह जुलाई 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता में इसकी नयी कीमत 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये हो गयी है।

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 11 महीने बाद कोई बदलाव किया गया है। इससे पहले 08 अप्रैल 2025 को इसकी कीमत 50 रुपये बढ़ाकर 853 रुपये प्रति सिलेंडर की गयी थी।

कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1,768.50 रुपये से बढ़कर अब 1,883 रुपये हो गयी है जो अप्रैल 2023 के बाद सबसे अधिक है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर लगातार चौथी बार महंगा हुआ है। छह दिन पहले 01 मार्च को भी दिल्ली में इसके मूल्य में 28 रुपये की वृद्धि की गयी थी। कोलकाता में आज से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 1,990 रुपये का, मुंबई में 1,835 रुपये का और दिल्ली में 2,43.50 रुपये का हो गया है। चारों महानगरों में रसोई गैस के दाम में एक समान वृद्धि की गयी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…