24 घण्टे ऑनलाइन

फाजिलपुरिया के बाद एल्विश यादव पर हमला, घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

गुरुग्राम में लगातार गैंगस्टर्स की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर में गैंगवार का खतरा मंडरा रहा है। अब गैंगस्टर्स ने मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को अपना निशाना बनाया है। रविवार सुबह…

24GhanteOnline
August 17, 2025
2 min read

गुरुग्राम में लगातार गैंगस्टर्स की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर में गैंगवार का खतरा मंडरा रहा है। अब गैंगस्टर्स ने मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को अपना निशाना बनाया है। रविवार सुबह लगभग 5:30 बजे सेक्टर-56 स्थित उनके घर पर 10–12 राउंड फायरिंग की गई।

इस फायरिंग के दौरान घर पर एल्विश (Elvish Yadav) के माता-पिता और केयरटेकर मौजूद थे, हालांकि गनीमत यह रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना के समय एल्विश यादव विदेश में हैं। जानकारी के मुताबिक, तीन नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

पहले राहुल फाजिलपुरिया पर हुआ था हमला


करीब एक महीने पहले यानी 14 जुलाई को बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर भी फायरिंग की गई थी। इसके बाद उनके फायनेंसर की हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग के गैंगस्टर सुनील सरधानिया ने ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फाजिलपुरिया को पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भी मिल चुकी थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई थी।

फाजिलपुरिया और एल्विश यादव (Elvish Yadav) अच्छे दोस्त


फाजिलपुरिया और एल्विश यादव (Elvish Yadav) अच्छे दोस्त हैं। दोनों का नाम पहले भी सुर्खियों में आया था, जब एल्विश यादव पर सांपों के जहर के अवैध व्यापार का आरोप लगा था। उस मामले में ईडी ने फाजिलपुरिया से भी पूछताछ की थी। अब पुलिस इस फायरिंग की घटना को भी उसी कड़ी से जोड़कर देख रही है।

फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गुरुग्राम पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और क्राइम सीन से सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस वारदात के पीछे कौन सा गैंग है और मकसद क्या था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।