24 घण्टे ऑनलाइन

सोने की चमक हुई फीकी, चांदी भी फिसली; देखें आज के रेट

सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी (Gold-Silver) के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है। चांदी एक झटके में जहां 12225 रुपये लुढ़की वहीं, सोना 1232 रुपये सस्ता हुआ है। चांदी का भाव बिना जीएसटी 235775 रुपये प्रति किलो पर आ…

24GhanteOnline
January 8, 2026
2 min read
सोने की चमक हुई फीकी, चांदी भी फिसली; देखें आज के रेट

सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी (Gold-Silver) के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है। चांदी एक झटके में जहां 12225 रुपये लुढ़की वहीं, सोना 1232 रुपये सस्ता हुआ है। चांदी का भाव बिना जीएसटी 235775 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। जीएसटी समेत चांदी अब 242848 रुपये प्रति किलो पर है। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड (Gold) का रेट अब जीएसटी समेत 139506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। बिना जीएसटी आज सोने के भाव 1232 रुपये की गिरावट के साथ 135443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले।

बुधवार को चांदी बिना जीएसटी ऑल टाइम हाई 248000 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 136675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बिना जीएसटी सोना 29 दिसंबर 2025 के ऑल टाइम हाई 138181 से 2718 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, बिना जीएसटी चांदी 7 जनवरी के ऑल टाइम हाई 24800 0 रुपये से 12225 रुपये सस्ती है। यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर 12 बजे वाला है।

कैरेट के हिसाब से गोल्ड (Gold) के भाव आज 23 कैरेट गोल्ड भी 1227 रुपये टूटकर 134901 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 128948 रुपये हो गई है। अभी इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा है।

22 कैरेट गोल्ड (Gold) की कीमत 1128 रुपये सस्ता होकर 124066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जीएसटी संग यह 127787 रुपये है। 18 कैरेट गोल्ड में 924 रुपये की गिरावट है।

आज यह 101582 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 104629 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 14 कैरेट गोल्ड का रेट भी 721 रुपये गिरा है। आज यह 79234 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 81611 रुपये पर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…