24 घण्टे ऑनलाइन

यह रेखा देती है संकेत रिश्ता चलाना होता है बेहद मुश्किल

हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) के अनुसार, हथेली की लकीरों के जरिए किसी व्यक्ति के करियर, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और लव लाइफ समेत जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। हर किसी की को सुखी…

24GhanteOnline
March 10, 2026
2 min read

हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) के अनुसार, हथेली की लकीरों के जरिए किसी व्यक्ति के करियर, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और लव लाइफ समेत जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। हर किसी की को सुखी वैवाहिक जीवन की चाहत होती है, लेकिन हथेली की कुछ रेखाएं व्यक्ति की लव लाइफ में परेशनियों का संकेत देती हैं। वहीं, हथेली की कुछ रेखा व्यक्ति के लव या अरेंज मैरिज होने का भी संकेत देती हैं। आइए जानते है हथेली की इन खास रेखाओं के बारे में...

हथेली की हार्ट लाइन (Heart Line) :


हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक,हथेली की हार्ट लाइन (Heart Line) अगर दो रेखाओं में बंट जाएं, दो मुखी हो जाए या फिर 'V' शेप का आकार लेने लगे, तो मान्यता है कि ऐसे लोगों को वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रिश्तों में अक्सर उलझने बनी रहती है। लाइफ पार्टनर से आसानी से फीलिंग्स शेयर नहीं कर पाते हैं और आए दिन रिश्तों में किसी न किसी बात को लेकर तकरार होती रहती है और रिलेशनशिप को चलाना काफी मुश्किल महसूस होता है।

विवाह रेखा :


हथेली पर छोटी उंगली के नीचे वाले भाग में विवाह रेखा होती है। यह रेखा हृदय रेखा से ऊपर हाथ के बाहरी भाग से शुरू होकर बुध पर्वत की ओर जाती हुई नजर आती है। हथेली पर विवाह रेखा की बनावट से उसके वैवाहिक जीवन में के बारे में क बातों का पता लगाया जा सकता है।

विवाह रेखा के शुभ-अशुभ संकेत :


हथेली पर गहरी और स्पष्ट विवाह रेखा सुखी वैवाहिक जीवन का संकेत होती है।

मान्यता है कि हथेली पर त्रिशूल का निशान बनने से लव मैरिज के योग बनते हैं।

इसके अलावा यदि व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत ज्यादा उभरा हुआ हो, तो इससे लव मैरिज के चांसेस बढ़ते हैं।

वहीं, विवाह रेखा के आंरभ में द्वीप का निर्माण होना एक अशुभ संकेत है।

जिन लोगों की हार्टन लाइन (Heart Line) को कोई दूसरा रेखा काटती हैं, उनके भी लव लाइफ में परेशानियां आती हैं।

मान्यता है कि अगर चंद्र पर्वत से कोई रेखा निकलकर विवाह रेखा के साथ मिले, तो ऐसे व्यक्ति को बहुत प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…