24 घण्टे ऑनलाइन

ठाकुर हूं मैं… HDFC बैंक की महिला कर्मचारी ने कस्टमर से किया अभद्र व्यवहार, दी गालियां

कानपुर सिटी के पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक की शाखा उस समय अखाड़ा बन गई, जब वहां तैनात एक महिला कर्मचारी ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बैंक कर्मचारी आस्था सिंह एक महिला…

24GhanteOnline
February 9, 2026
2 min read
ठाकुर हूं मैं… HDFC बैंक की महिला कर्मचारी ने कस्टमर से किया अभद्र व्यवहार, दी गालियां

कानपुर सिटी के पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक की शाखा उस समय अखाड़ा बन गई, जब वहां तैनात एक महिला कर्मचारी ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बैंक कर्मचारी आस्था सिंह एक महिला ग्राहक पर आगबबूला होती नजर आईं। वीडियो में दिखा कि आस्था सिंह न केवल महिला ग्राहक को भद्दी-भद्दी गालियां दे रही हैं, बल्कि हिंसक होकर उन पर हमला करने के लिए अपना लैपटॉप तक उठा लेती हैं।

HDFC बैंक में मौजूद अन्य सहकर्मियों ने उन्हें पकड़कर शांत कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनका गुस्सा कम नहीं हुआ। इस दौरान वह ग्राहक को धमकाते हुए कहती दिखीं, ‘अपने पति को जाकर समझाओ। ठाकुर हूं मैं। मेरे साथ…’।


और ग़र जो मैं कह दूँ कि ऐसी ठकुराई के साथ मैं ख़ुद को एसोसिएट नहीं करता तो कई ताना देने लगेंगे कि तुम ठाकुरों के प्रतिनिधि नहीं हो!

हाँ मैं नहीं हूँ। जो ठाकुरों के प्रतिनिधि हैं वो इस ठाकुर के समर्थन में आएँ प्लीज़… 🥺 pic.twitter.com/mznyj9Uekr


— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) February 9, 2026

हैरानी की बात ये रही कि पेशेवर संस्थान में काम करने के बावजूद महिला कर्मचारी ने सरेआम अपनी जाति का हवाला देते हुए दबंगई दिखाई। आस्था सिंह वीडियो में ‘ठाकुर हूं मैं’ कहकर ग्राहक को डराने और धमकाने की कोशिश करती नजर आईं। एक प्रतिष्ठित बैंक के अंदर इस तरह का जातिसूचक अहंकार और हिंसक व्यवहार देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बैंक प्रबंधन व कर्मचारी के खिलाफ भारी आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद ही मामले में विधिक कार्रवाई की बात कही जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें