क्रिकेट का काला चेहरा बेनकाब: IPL टिकट स्कैम में HCA अध्यक्ष समेत पांच गिरफ्तार
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) में हुए बड़े घोटाले का पर्दाफाश हो गया है! CID ने आज गुरूवार 10 जुलाई 2025 को अध्यक्ष ए. जगन मोहन राव समेत पांच अहम पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी धोखाधड़ी, जालसाजी और…
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) में हुए बड़े घोटाले का पर्दाफाश हो गया है! CID ने आज गुरूवार 10 जुलाई 2025 को अध्यक्ष ए. जगन मोहन राव समेत पांच अहम पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी धोखाधड़ी, जालसाजी और करोड़ों रुपये के सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के आरोपों के बाद हुई है। इस सनसनीखेज मामले ने तेलंगाना के क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया है।
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) में चल रहे कथित घोटाले की परतें अब खुलने लगी हैं। सीआईडी (CID) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए HCA के अध्यक्ष ए. जगन मोहन राव सहित पांच प्रमुख व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। इन पर जाली दस्तावेज बनाने, धोखाधड़ी करने और आईपीएल (IPL) मैचों के दौरान टिकटों की हेराफेरी सहित सार्वजनिक धन के गबन का गंभीर आरोप है। यह खबर क्रिकेट प्रेमियों और खेल प्रशासकों के बीच तेजी से फैल रही है, जिससे तेलंगाना की खेल राजनीति में हलचल मच गई है।
CID ने निम्नलिखित व्यक्तियों को हिरासत में लिया:
- ए. जगन मोहन राव, अध्यक्ष, HCA
- जेएस. श्रीनिवास राव, कोषाध्यक्ष, HCA
- सुनील कांते, सीईओ, HCA
- राजेंद्र यादव, महासचिव, श्री चक्र क्रिकेट क्लब
- श्रीमती जी. कविता, अध्यक्ष, श्री चक्र क्रिकेट क्लब
बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मामले में एचसीए द्वारा बार-बार की जा रही ‘ब्लैकमेलिंग रणनीति’ को रोकने के लिए क्रिकेट संचालन संस्थाओं के हस्तक्षेप की मांग की गई थी। साथ ही फ्रेंचाइजी टीम ने हैदराबाद से स्थानांतरित होने की धमकी भी दी थी, जिसके बाद तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने महानिदेशक कोथाकोटा श्रीनिवास रेड्डी को जांच के आदेश दिए थे। वहीं, सतर्कता आयोग ने कथित तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद प्रबंधन द्वारा एचसीए के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सही पाया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
