भूकंप से हजरत अली की दरगाह तबाह, मंजर देख दुनियाभर के मुस्लिम मायूस
अफगानिस्तान में बीती रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। इस भूकंप के झटके ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के अलावा दिल्ली तक महसूस किए गए। इस बीच अफगानिस्तान में हज़रत अली…
अफगानिस्तान में बीती रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। इस भूकंप के झटके ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के अलावा दिल्ली तक महसूस किए गए। इस बीच अफगानिस्तान में हज़रत अली (Hazrat Ali Dargah) की मजार को भारी नुकसान की खबर है। ये दरगाह इस्लामी दुनिया में एक आस्था का केंद्र मानी जाती है। भूकंप से हुई तबाही से दुनियाभर के मुस्लिम समुदाय में गहरा दुख और मायूसी छायी हुई है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र केंद्र समनगान प्रांत में मजार-ए-शरीफ शहर से 51 किलोमीटर और खुल्म शहर से 23 किलोमीटर दूर जमीन से करीब 28 किलोमीटर की गहराई में था।
समनगान प्रांत के स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि भूकंप से अब तक 20 लोगों की मौत हुई है, जबकि 140 से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। भूकंप से मनगान और बाल्ख प्रांतों के कई गांवों में भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, भूकंप के बाद क्षतीग्रस्त हुई इमारतों व घरों के मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।
इस बीच, मजार-ए-शरीफ में स्थित भूकंप से क्षतिग्रस्त ‘रौज़ा मुबारक’ यानी हजरत अली की दरगाह (Hazrat Ali Dargah) की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मजार की दीवारों पर दरारें आ गई हैं और नीले गुंबदों से टाइलें टूटकर गिर गयी हैं। बाल्ख प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता हाजी ज़ैद ने बताया कि ‘मजार-ए-शरीफ की मस्जिद और आसपास की कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई लोग घायल हुए हैं और कुछ की जान भी गई है। यह हमारे लिए दुखद दिन है।’
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
