24 घण्टे ऑनलाइन

चुनाव से पहले JDU का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री समेत 11 नेताओं को पार्टी से किया आउट

पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने पार्टी से कई बड़े नाम को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इनमें मंत्री के साथ पूर्व विधायक और विधान पार्षद भी शामिल हैं। जदयू की तरफ से की गई इस…

24GhanteOnline
October 25, 2025
2 min read
चुनाव से पहले JDU का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री समेत 11 नेताओं को पार्टी से किया आउट

पटना। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने पार्टी से कई बड़े नाम को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इनमें मंत्री के साथ पूर्व विधायक और विधान पार्षद भी शामिल हैं। जदयू की तरफ से की गई इस कार्रवाई से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। इन सभी के निष्कासन को लेकर के पार्टी के प्रदेश महासचिव और मुख्यालय प्रभारी एस्टेब्लिशमेंट चंदन कुमार सिंह की तरफ से सूचना भी जारी कर दी गई है।

पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी (JDU) से निष्कासित किए गए वरीय नेताओं में पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, बड़हरिया से पार्टी के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, बरहरा भोजपुर से पूर्व विधान परिषद रणविजय सिंह, बरबीघा से पार्टी के पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार के नाम शामिल है।

छवि

इसके अलावा बेगूसराय के अमर कुमार सिंह, वैशाली से डॉक्टर आसमा परवीन, औरंगाबाद के नबीनगर से लव कुमार, कदवा कटिहार से आशा सुमन, मोतिहारी पूर्वी चंपारण से दिव्यांशु भारद्वाज और जीरादेई सिवान से विवेक शुक्ला को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पहले चरण की ठीक पहले JDU की तरफ से की गई इस बड़ी कार्रवाई की अब हर तरफ चर्चा हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, इन नेताओं में से कुछ को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था, जिसके चलते पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही थी। कई नेताओं ने जदयू से अलग होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने का फैसला किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।