24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिन मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें इस व्रत का महत्व

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का व्रत तीनों तीज के व्रत में आखिर में पड़ता है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस व्रत में भोलेनाथ और माता पार्वती की आराधना की जाती…

24GhanteOnline
August 14, 2025
2 min read

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का व्रत तीनों तीज के व्रत में आखिर में पड़ता है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस व्रत में भोलेनाथ और माता पार्वती की आराधना की जाती है और सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए व्रत करती हैं।

साल 2025 में हरतालिका तीज (Hartalika Teej) का व्रत 26 अगस्त 2025 को रखा जाएगा। यह एक कठिन निर्जला व्रत होता है जिसे शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और पति की सुख-समृद्धि की कामना के लिए करती है।

हरतालिता तीज (Hartalika Teej) 2025 तिथि


- इस दिन तृतीया तिथि 25 अगस्त, 2025 को 12:34 मिनट पर प्रारम्भ होगी।
- तृतीया तिथि 26 अगस्त, 2025 को दोपहर 01:54 मिनट पर समाप्त होगी।
- इसलिए हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त 2025 को रखा जाएगा।
- इस दिन प्रातःकाल हरितालिका पूजा मुहूर्त है सुबह 05:56 मिनट से 08:31 मिनट तक।
- जिसकी कुल अवधि 2:35 मिनट रहेगी।

इस को संतान प्राप्त के लिए भी किया जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की रेत के द्वारा बनाई गई अस्थाई मूर्तियों को पूजती हैं। हरतालिका तीज के व्रत के दिन पूजा सुबह के समय की जाती है। महिलाएं भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। साथ ही भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा और आंकड़े के फूल चढ़ाती हैं और मां पार्वती को 16 श्रृंगार की सामग्री चढ़ाती हैं। ऐसा करने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

हरतालिका तीज (Hartalika Teej) व्रत पारण


हरतालिका तीज (Hartalika Teej) के व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है, इस दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है। इस दिन, महिलाएं भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने के बाद, व्रत का पारण करती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…