24 घण्टे ऑनलाइन

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा इतिहास रच दिया है। शनिवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के मुकाबले में उतरते ही वह 150 टी20…

24GhanteOnline
September 5, 2026
2 min read
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा इतिहास रच दिया है। शनिवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ विमेंस एशिया कप 2026 के मुकाबले में उतरते ही वह 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं।

हरमनप्रीत ने यह उपलब्धि हासिल कर पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट में नया रिकॉर्ड कायम किया है। एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी के 100 मैच पूरे नहीं कर सके हैं।

पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड नामीबिया के गेरहार्ड इरास्मस के नाम है, जिन्होंने 91 मैचों में टीम की कमान संभाली है। वहीं महिला क्रिकेट में श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 121 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग ने 100 मैचों में कप्तानी की है।

हरमनप्रीत कौर को 2016 में भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। अपने पिछले 149 मैचों में उन्होंने टीम इंडिया को 86 मुकाबलों में जीत दिलाई है। कप्तानी के साथ बल्ले से भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने इन मैचों में 3,301 रन बनाए हैं।

हरमनप्रीत का यह रिकॉर्ड महिला क्रिकेट में उनकी लंबी कप्तानी और निरंतरता का बड़ा प्रमाण है। अब उनकी नजर एशिया कप में टीम इंडिया को एक और बड़ी उपलब्धि दिलाने पर होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।