Harley Davidson का क्रिसमस गिफ्ट, सबसे सस्ती बाइक की कीमत में की कटौती
Harley Davidson ने ग्राहकों को राहत देते हुए सबसे किफायती बाइक X440 की कीमत में कटौती कर दी है. कटौती के बाद अब इस बाइक को खरीदते वक्त आप 24600 रुपए तक की बचत कर पाएंगे, इस बाइक को अब केवल Vivid और S दो वेरिएंट्स में…
Harley Davidson ने ग्राहकों को राहत देते हुए सबसे किफायती बाइक X440 की कीमत में कटौती कर दी है. कटौती के बाद अब इस बाइक को खरीदते वक्त आप 24600 रुपए तक की बचत कर पाएंगे, इस बाइक को अब केवल Vivid और S दो वेरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा, कंपनी ने इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत कम करने के साथ Denim वेरिएंट को बंद कर दिया गया है.
Harley Davidson X440 Price
इस बाइक के विविड वेरिएंट की कीमत में 20,000 रुपए की कटौती की गई है, कटौती के बाद अब ये वेरिएंट आप लोगों को 2,34,500 रुपए (एक्स शोरूम) में मिलेगा. S वेरिएंट की बात करें तो ये वेरिएंट 24,600 रुपए सस्ता हो गया है, कीमत में कटौती के बाद अब इस वेरिएंट की कीमत 2,54,900 रुपए (एक्स शोरूम) है. इसके अलावा, हार्ले डेविडसन ने X440 में कोई बदलाव नहीं किया है.
Harley Davidson X440 Rivals
इस प्राइस रेंज में हार्ले डेविडसन की इस बाइक की टक्कर Royal Enfield Guerrilla 450, Triumph Speed 400 और JAWA 42 Bobber जैसे मॉडल्स से होगी.
Harley Davidson X440 Vivid vs X440 S: क्या है दोनों में अंतर?
विविड वेरिएंट में डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, ब्रॉन्ज़ और मशीन्ड इंजन फिनिश और कनेक्टेड फीचर्स नहीं हैं. कलर ऑप्शन में भी अंतर है जैसे कि ये बाइक आप लोगों को गोल्डफिश सिल्वर, मस्टर्ड, मेटैलिक डार्क सिल्वर और मेटैलिक थिक रेड कलर स्कीम में उपलब्ध है. वहीं S वेरिएंट सिर्फ मैट ब्लैक और बाजा ऑरेंज रंग में उपलब्ध है
Harley DavidsonX440 Engine
इस बाइक में 440 सीसी का इंजन दिया गया है जो 6000 rpm पर 27bhp की मैक्सिमम पावर और 4000rpm पर 38Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. ये बाइक 6 स्पीड ट्रांसमिशन और स्लिप एंड असिस्ट क्लच के साथ आती है.
ब्रेकिंग और फीचर्स
ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ 320mm डिस्क और पीछे की तरफ 240mm डिस्क ब्रेक दी गई है. इसमें डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है. फीचर्स की बात करें तो इस मोटरसाइकिल में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इस बाइक के टॉप वेरिएंट में कनेक्टेड फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है, इसके अलावा मोबाइल डिवाइस चार्ज करने के लिए USB पोर्ट भी है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
