24 घण्टे ऑनलाइन

पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज का व्रत, तो न बातों का जरूर रखें ध्यान

सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हुआ था। यह 19 अगस्त तक चलने वाला है। 19 अगस्त के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के त्योहार के साथ ही सावन के महीने की समाप्ति होगी। सावन का हर दिन बहुत महत्वपूर्ण माना…

24GhanteOnline
July 27, 2025
3 min read

सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हुआ था। यह 19 अगस्त तक चलने वाला है। 19 अगस्त के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के त्योहार के साथ ही सावन के महीने की समाप्ति होगी। सावन का हर दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन में कई व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।

ऐसे में सावन में पड़ने वाली हरियाली तीज (Hariyali Teej) का बहुत महत्व है। मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। तभी से इस व्रत को करने की परंपरा शुरू हुई। हरियाली तीज के दिन झूला झूलने की भी परंपरा है। यह पर्व मुख्य रूप से माता पार्वती को समर्पित होता है।

हरियाली तीज (Hariyali Teej) से जुड़ी जरूरी बातें


मान्यता की हरियाली तीज (Hariyali Teej) का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। वहीं, कुवांरी कन्याएं हरियाली तीज का व्रत अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं। यदि आप पहली बार हरियाली तीज का व्रत रखने जा रही हैं या फिर आप अविवाहित हैं और मनचाहा पर प्राप्त करने के लिए पहली बार व्रत रख रही हैं, तो आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए

हरियाली तीज (Hariyali Teej) 2024 तिथि


पंचांग के अनुसार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज (Hariyali Teej)  का पर्व मनाया जाता है। इस बार हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त 2024, बुधवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं विशेष उत्सव मनाती हैं।

इस दिन सोलह श्रृंगार करें


- हरियाली तीज (Hariyali Teej)  के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस पर्व पर मेहंदी लगाने का भी बहुत महत्व बताया गया है।
- हरियाली तीज का व्रत सुखी जीवन और समृद्धि के लिए रखा जाता है। ऐसे में नव विवाहित महिलाओं को हरे रंग की साड़ी, चूड़ी पहनना चाहिए।
- इस दिन महिलाओं को सोलह श्रृंगार जरूर करना चाहिए। साथ ही माता पार्वती को भी सोलह श्रृंगार अर्पित करना चाहिए।
हरियाली तीज के दिन कुछ भी खाना पीना नहीं चाहिए। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। रात को चंद्रमा की पूजा करने के बाद यह व्रत खोला जाता है।
- यदि आप इस दिन निर्जला व्रत नहीं रख सकती है, तो आप फलाहार व्रत रखने का संकल्प कर सकती हैं।

हरियाली तीज (Hariyali Teej) की व्रत कथा पढ़ें


हरियाली तीज (Hariyali Teej)  के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से माता पार्वती की पूजा करें। इसके साथ ही व्रत कथा जरूर पढ़ें या फिर सुनें। ऐसा करने से विवाहित जीवन सुखी बनता है। हरियाली तीज का व्रत रखने वाली महिलाएं पूजा के बाद माता रानी को चढ़ाया हुआ सिंदूर अपनी मांग में जरूर लगाएं और पति की लंबी उम्र की कामना करें। इस दिन विवाहित महिलाएं अपनी सास या सास के सामान किसी महिला को सुहाग का सामान भेंट करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…