इस दिन मनाई जाएगी हनुमान जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ समय, विधि व उपाय
2025 में चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti ) पड़ रही है। पंचांग अनुसार 12 अप्रैल को हनुमान जयंती व्रत रखा जाएगा। राम नवमी के 6 दिन बाद हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है इसी दिन…
2025 में चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti ) पड़ रही है। पंचांग अनुसार 12 अप्रैल को हनुमान जयंती व्रत रखा जाएगा। राम नवमी के 6 दिन बाद हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है इसी दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। हनुमान जयंती के दिन पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी, भगवान श्री राम और माता सीता की आराधना करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। जानें, हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti ) की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, भोग, मंत्र व उपाय-
पूजा का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त 04:29 ए एम से 05:14
अभिजित मुहूर्त 11:56 एएम से 12:48 पी एम
विजय मुहूर्त 02:30 पी एम से 03:21 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 06:44 पी एम से 07:06 पी एम
अमृत काल 11:23 एएम से 1:11 पी एम
पूजा-विधि:
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल रंग के साफ सुथरे कपड़े पहन लें। इसके बाद बजरंगबली को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें, सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर चोला चढ़ाएं, चना, गुड़ और नारियल भी चढ़ाएं। प्रभु को बेसन के लड्डू या फिर बूंदी के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। इसके बाद घी का दीपक जलाएं और सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद आरती करें और व्रत रखने का संकल्प लें। हनुमान जी के साथ-साथ प्रभु श्री राम और माता सीता की भी उपासना करें।अंत में क्षमा प्रार्थना करें।
उपाय:
इस दिन भक्त हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करें। साथ ही हनुमान जी को चमेली का तेल, सिंदूर और चोला चढ़ाएं।
भोग: गुड़-चना, बूंदी, बेसन या मोतीचूर के लड्डू, केला, सूखे मेवे, पंचामृत
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
