24 घण्टे ऑनलाइन

हनुमान बेनीवाल के घर का कटा बिजली कनेक्शन, इस वजह से हुई कार्रवाई

राजस्थान के नागौर बिजली विभाग बड़ा एक्शन सामने आया है, जहां सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) के नागौर आवास का बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। लगातार विभिन्न मंचों पर…

24GhanteOnline
July 2, 2025
2 min read

राजस्थान के नागौर बिजली विभाग बड़ा एक्शन सामने आया है, जहां सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) के नागौर आवास का बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। लगातार विभिन्न मंचों पर अपने क्षेत्र के किसानों के बिजली कनेक्शन को लेकर आवाज उठाने और उनके कनेक्शन नहीं काटने को लेकर बात कहने वाले हनुमान बेनीवाल के आवास पर बिजली गुल होना अब चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार 2014 के पहले से बिजली बिल बकाया था। लगातार बिजली बिल भरने के लिए नोटिस और बिल भेजे जा रहे थे, लेकिन बिल नहीं भरा गया। यह बिजली कनेक्शन हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) के बड़े भाई प्रेम सुख बेनीवाल के नाम से बताया जा रहा है। बकाया बिल की राशि 11 लाख 61 हजार 545 रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बिजली विभाग का लाइन मेन नागौर स्थित आवास के पास बिजली खंभे पर चढ़कर तार काटता हुआ दिखाई दे रहा है।

हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) के घर का बिजली कनेक्शन कटा


साथ ही कुछ तार जमीन पर बिखरे पड़े हैं। कनेक्शन हनुमान बेनीवाल के भाई प्रेम सुख के नाम का है, लेकिन हनुमान बेनीवाल भी यही निवास करते हैं। ऐसे में हनुमान बेनीवाल के छोटे भाई पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल ने इस कार्रवाई को लेकर आरोप लगाया है कि यह राजनीतिक से प्रेरित है। पिछले दिनों हनुमान बेनीवाल ने कैबिनेट मंत्री के के बिश्नोई पर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर आरोप लगाए थे। वहीं मंत्री जोगाराम पटेल पर बयानबाजी की थी।

इसके बाद 1 जुलाई को सरकार ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में जवाब पेश किया था। इसके बाद उन्होंने गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के नाम को लेकर टिप्पणी की थी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर भी उनकी टिप्पणी वायरल है। ऐसे माना जा रहा है कि जिस तरह सांसद हनुमान बेनीवाल भाजपा के मंत्रियों पर लगातार हमलावर है। इसी के चलते उन पर राजनीति से प्रेरित होकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…