गाज़ा में दहशत का तांडव! सड़क पर लाइन में खड़ा कर 8 लोगों को गोली मारी
गाजा की एक सड़क पर हमास (Hamas) ने आठ व्यक्तियों को मौत की सजा सुनाकर सार्वजनिक रूप से गोली मार दी। जिन्हें फ़ायर किया गया, उनकी आंखों पर पट्टियाँ बंधी थीं और वे घुटनों के बल बैठे हुए थे। घटना का एक वीडियो भी जारी किया…
गाजा की एक सड़क पर हमास (Hamas) ने आठ व्यक्तियों को मौत की सजा सुनाकर सार्वजनिक रूप से गोली मार दी। जिन्हें फ़ायर किया गया, उनकी आंखों पर पट्टियाँ बंधी थीं और वे घुटनों के बल बैठे हुए थे। घटना का एक वीडियो भी जारी किया गया है। हमास (Hamas) ने इन लोगों पर देशद्रोह और इजरायल के पक्ष में होने के आरोप लगाते हुए उन्हें मृत्युदंड दिया। यह घटना सोमवार शाम की बतायी जा रही है। इसी समय गाजा के कुछ इलाकों में हमास की सुरक्षा बल और कुछ हथियारबंद परिवारों के बीच भी भिड़ंतें हुईं।
फिलिस्तीनी अथॉरिटी (PA) ने इस कार्रवाई की कड़ी निंद्या की है। PA का कहना है कि बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के मौत की सजा देना स्वीकार्य नहीं है और गाजा में कानून व व्यवस्था बहाल करने के लिए उचित व वैधानिक नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हालात सुधारने के लिए ठोस और कानूनी कदम जरूरी हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ जब हमास और इजराइल के बीच कुछ हद तक संघर्षविराम कायम था।
इजरायली सेना के कुछ इलाकों से हटने के बाद हमास (Hamas) की पुलिस और सुरक्षा टीमें सार्वजनिक जगहों पर फिर दिखाई देने लगी हैं।
सोमवार को इजरायल की जेलों से रिहा किए गए कैदियों को गाजा लाया गया था, जिसके दौरान अल-क़ासम ब्रिगेड ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अपने जवान लगाए। साथ ही, हमास की सुरक्षा इकाइयों ने उन परिवारों और समूहों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी जिन पर इजरायल से संबंध होने का शक था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
