24 घण्टे ऑनलाइन

हल्द्वानी से दिल्ली जा रही बस NH-9 पर पलटी, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल

गाजियाबाद : एनएच-9 पर बृहस्पतिवार सुबह हल्द्वानी से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस हाईटेक कॉलेज के पास पलट (Bus Overturn) गई, जिसमें 24 यात्री सवार थे। हादसे की आवाज़ सुनकर मौके पर हाईवे पुलिस और एंबुलेंस तुरंत पहुंच गई और…

24GhanteOnline
December 4, 2025
1 min read

गाजियाबाद : एनएच-9 पर बृहस्पतिवार सुबह हल्द्वानी से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस हाईटेक कॉलेज के पास पलट (Bus Overturn) गई, जिसमें 24 यात्री सवार थे। हादसे की आवाज़ सुनकर मौके पर हाईवे पुलिस और एंबुलेंस तुरंत पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 12 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। बाकी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दूसरी बस के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। घटना सुबह करीब 4:45 बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई।

हादसे के बाद एनएच-9 पर यातायात प्रभावित हुआ और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय प्रशासन और हाईवे पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों पर विचार किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें