इजरायली एयर स्ट्राइक में हमास का कुख्यात कमांडर ढेर
यरूशलम: इजरायल की सेना ने गाजा सिटी में एक हवाई हमले में हमास के एक वरिष्ठ कमांडर (Hakham Muhammad Issa al-Issa ) को मार गिराया है। सेना के अनुसार कमांडर हमास की सैन्य तैयारियों और सात अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हुये…
यरूशलम: इजरायल की सेना ने गाजा सिटी में एक हवाई हमले में हमास के एक वरिष्ठ कमांडर (Hakham Muhammad Issa al-Issa ) को मार गिराया है।
सेना के अनुसार कमांडर हमास की सैन्य तैयारियों और सात अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हुये हमले की योजना में अहम भूमिका निभा रहा था।
इजरायली रक्षा बलों ने शनिवार को एक बयान में कहा कि शुक्रवार शाम को सबरा इलाके में किये गये हमले में हखम मुहम्मद इस्सा अल-इस्सा (Hakham Muhammad Issa al-Issa ) की मौत हो गयी। यह ऑपरेशन इजरायल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के साथ मिलकर किया गया था।
सेना के अनुसार अल-ईसा (Hakham Muhammad Issa al-Issa ) हमास के सैन्य विंग के संस्थापक सदस्य थे और उन्होंने सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इज़राइल पर हुये हमले की योजना और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभायी थी। उस हमले में करीब 1,200 लोग मारे गये थे और 200 से अधिक लोगों को गाज़ा ले जाया गया था।
बयान के अनुसार अल-इस्सा (Hakham Muhammad Issa al-Issa ) हाल ही में हमास के सैन्य विंग के कॉम्बैट सपोर्ट मुख्यालय का प्रमुख था, जहां वह इजरायली नागरिकों और सैनिकों पर हवाई और समुद्री हमलों की निगरानी करता था। साथ ही वह संघर्ष के दौरान हमास की सैन्य संरचना को दोबारा खड़ा करने की कोशिशों में भी शामिल था।
फिलहाल हमास ने इजरायल के दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
इजरायल ने 18 मार्च को गाजा में अपनी सैन्य अभियान फिर से शुरू किया जिससे दो महीने का संघर्षविराम खत्म हो गया।
गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अक्टूबर 2023 से अब तक 56,412 फिलिस्तीनियों की मौत हो गयी और 133,054 लोग घायल हुये हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
