24 घण्टे ऑनलाइन

पानी रोकोगे तो दरियाओं में खून बहेगा, हाफिज सईद की धमकी का वीडियो वायरल

इस्लामाबाद। भारत की मोदी सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने पाकिस्तान को बूंद-बूंद के लिए तरसाने के लिए सिंधु जल संधि का खत्म करने का फैसला लिया है। साथ ही पाकिस्तानी…

24GhanteOnline
April 24, 2025
2 min read

इस्लामाबाद। भारत की मोदी सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने पाकिस्तान को बूंद-बूंद के लिए तरसाने के लिए सिंधु जल संधि का खत्म करने का फैसला लिया है। साथ ही पाकिस्तानी राजनयिकों से 7 दिनों के अंदर देश छोड़ने को भी कहा गया है। जिसके बाद पड़ोसी देश में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, भारत के इन सख्त कदमों से पाकिस्तान की अकड़ कम नहीं हुई है। उसने आतंकी हाफिज सईद (Hafiz Saeed) का पुराना वीडियो वायरल करके भारत और पीएम नरेंद्र मोदी को धमकी देने की कोशिश की है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि अब भारत-पाकिस्तान के बीच 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 19 सितंबर 1960 को दोनों देशों के बीच 6 नदियों के पानी को लेकर एक समझौता हुआ था। जिसको सिंधु जल संधि कहते हैं। समझौते के अनुसार, भारत को रावी, ब्यास और सतलुज का अधिकार मिला, जबकि पाकिस्तान को सिंधु, झेलम और चिनाब का इस्तेमाल की इजाजत दी गई। इस संधि का मकसद था कि दोनों देशों में जल को लेकर कोई संघर्ष न हो।

इस एक्शन से पाकिस्तान में जल संकट गहरा जाएगा। पाकिस्तान की 80% खेती सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों के पानी पर ही निर्भर है। साथ ही पाकिस्तान कई डैम और हाइड्रो प्रोजेक्ट्स से बिजली बनाता है। पानी की कमी से बिजली उत्पादन में गिरावट आ सकती है। यानी पाकिस्तान की आर्थिक हालत खस्ताहाल होने वाली है।

पाक नागरिक 48 घंटे में भारत छोड़े… पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन


दूसरी तरफ, सिंधु जल संधि का खत्म करने से बौखलाए पाकिस्तान ने लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद (Hafiz Saeed) का एक पुराण वीडियो वायरल करके भारत को धमकी देने की कोशिश की गयी है। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसिंयों ने सोशल मीडिया पर हाफिज (Hafiz Saeed) का वीडियो वायरल किया है।

जिसमें हाफिज सईद (Hafiz Saeed) भारत और पीएम नरेंद्र मोदी को धमकी देता दिख रहा है। वीडियो में आतंकी हाफ़िज़ सईद को ये कहते सुना जा सकता है- अगर तू पानी बंद करेगा तो हम तेरी सांस बंद करेंगे। दरियाओं में खून बहेगा।’ कथित तौर पर यह वीडियो 2020 का बताया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…