24 घण्टे ऑनलाइन

UP Board एग्जाम गाइडलाइन जारी, छात्रों के लिए ये चीजें होंगी अनिवार्य

आगामी 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलने वाली यूपी बोर्ड (UP Board) की परीक्षाओं के पहले आज यानी शनिवार को प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो गयी है। इसके साथ ही आगामी दिनों में होने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड की…

24GhanteOnline
February 1, 2025
2 min read

आगामी 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलने वाली यूपी बोर्ड (UP Board) की परीक्षाओं के पहले आज यानी शनिवार को प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो गयी है। इसके साथ ही आगामी दिनों में होने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर शासन की ओर से जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के मुताबिक, इस बार की परीक्षाओं में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील माने जाने वाले परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

आपको बताते चलें शासन की ओर से अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों और यूपी बोर्ड सचिव को अपनी गाइडलाइन्स जारी करते हुए पत्र लिखा है। जिसमें बताया गया है कि प्रश्न पत्रों की निगरानी और उसके रखरखाव की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी।

जारी दिशा निर्देशों में ये भी बताया गया है कि परीक्षा केंद्रों पर फोटोग्राफी नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं, इस बार परीक्षार्थी के परीक्षा देने के दौरान जूते मोजे भी नहीं उतरवाए जाएंगे।

आधार या पैन लाना छात्रों के लिए होगा अनिवार्य


अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार की ओर से जारी हुए निर्देश में ये भी बताया गया है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से परीक्षा केंद्रों की अधिकारियों की ओर से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही शांति पूर्ण परीक्षा कराने व परीक्षा देने वाले छात्रों की मदद के लिए बोर्ड की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

UP Board 12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम स्थगित, जानें परीक्षा की नई डेट


आपको बताते चलें कि परीक्षा के दिन केंद्र पर आने वाले छात्रों को अपने प्रवेश पत्र के साथ फोटो वाला पहचान पत्र यानी आधार कार्ड या पैन कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।