STF और पुलिस की आंखों में धूल झोककर गुड्डू मुस्लिम दुबई फरार, इस नाम से बनवाया फर्जी पासपोर्ट
लखनऊ। अतीक अहमद का करीबी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित 5 लाख का इनामी गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) फर्जी पासपोर्ट के सहारे भारत छोड़कर फरार हो गया है। सूत्रों के अनुसार, उसने दिसंबर 2023 में कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई…
लखनऊ। अतीक अहमद का करीबी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित 5 लाख का इनामी गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) फर्जी पासपोर्ट के सहारे भारत छोड़कर फरार हो गया है। सूत्रों के अनुसार, उसने दिसंबर 2023 में कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरी। सूत्रों का कहना है कि गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) ने सैयद वसीमुद्दीन के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया और एतिहाद एयरलाइंस से कोलकाता से दुबई पहुंच गया।
जांच में सामने आया है कि यूपी पुलिस और एसटीएफ को चकमा देकर गुड्डू मुस्लिम ने कोलकाता में अतीक अहमद के करीबी लेदर व्यापारी की मदद से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। केंद्रीय एजेंसियों ने यूपी पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि कोलकाता एयरपोर्ट से वह आसानी से इमिग्रेशन जांच पार कर दुबई चला गया।
गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) फरवरी 2023 में प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य आरोपियों में से एक है। इस हत्याकांड के बाद से वह फरार चल रहा था। यूपी पुलिस उसकी तलाश में कई महीनों से जुटी हुई थी, लेकिन अब उसके दुबई फरार होने की खबर सामने आई है।
गुड्डू मुस्लिम के फरार होने के बाद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर भी फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश छोड़ने का शक गहराता जा रहा है। प्रयागराज पुलिस द्वारा हाल ही में गिरफ्तार किए गए एक रिश्तेदार ने खुलासा किया था कि उसने दिल्ली में शाइस्ता से मुलाकात की थी।
पिक्सेल ने भारत का पहला प्राइवेट सैटेलाइट किया लॉन्च, पीएम मोदी ने की तारीफ
केंद्रीय एजेंसियों और यूपी पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। इस मामले में कोलकाता एयरपोर्ट और फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है। यूपी पुलिस अब शाइस्ता पर भी कड़ी नजर बनाए हुए है। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अब इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही हैं।
24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या कर दी गई थी, इस घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए थे। गुड्डू मुस्लिम ने उमेश और उनके गनर राघवेंद्र सिंह पर बम से हमला किया था। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही माफिया अतीक अहमद का शूटर गुड्डू मुस्लिम फरार है। पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम पर इनाम घोषित कर रखा है। वारदात के बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
