24 घण्टे ऑनलाइन

इसकी पत्तियों से खत्म हो जाएगी बालों की हर समस्या

बालों की समस्या (Hair Problems) हर किसी के लिए आम बात हो गई है। कोई अपने बालों के समय से पहले ही सफेद होने तो कोई केमिकल वालों ली चीजों को लगाकर बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहता है। अगर बालों की परेशानी से छुटकारा…

24GhanteOnline
February 18, 2026
2 min read

बालों की समस्या (Hair Problems) हर किसी के लिए आम बात हो गई है।  कोई अपने बालों के समय से पहले ही सफेद होने तो कोई केमिकल वालों ली चीजों को लगाकर बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहता है। अगर बालों की परेशानी से छुटकारा चाहिए तो अमरूद की पत्ती (Guava leaves) बेहद फायदेमंद है। बाल सफेद हो रहें हो या फिर झड़ रहें हों इन सबसे राहत दिलाने में अमरूद की पत्ती मदद करती हैं। तो चलिए जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल।

झड़ते बालों से परेशान है तो इसे रोकने के लिए अमरूद की पत्तियों (Guava leaves) के साथ आंवले के तेल को मिलाकर उपयोग करें। सबसे पहले एक चम्मच अमरूद की पत्ती के पाउडर में दो चम्मच आंवले के तेल को मिला लें। अब इस तेल को हल्के हाथ से सिर पर मसाज करें और तीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर बालों को शैंपू से धोकर साफ कर लें।

अमरूद की पत्ती से सफेद बालों से भी छुटकारा मिल जाता है। बस अमरूद की पत्ती को करी पत्ते के साथ मिला कर लगाएं। चार से पांच अमरूद की पत्ती को थोड़े से करी पत्ते को मिलाकर उबाल लें। ठंडा होने के बाद इस पानी से सिर को धो लें। करीब दस मिनट बाद बालों को अच्छे माइल्ड शैंपू से धो लें। कुछ ही दिनों में बाल काले होने शुरू हो जाएंगे।

अमरूद की पत्तियों में नींबू का रस मिलाकर लगाने से रूसी दूर होती है। इसके लिए 15 से 20 अमरूद की पत्तियों को पीस कर पाउडर बना लें। इस पाउडर में 2 से 3 बूंदे नींबू का रस मिला लें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए सिर पर लगा छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी रूसी की समस्या दूर हो जाएगी।

बालों को किसी भी तरह की समस्या से बचाना है तो अमरूद की पत्तियों को लेकर एक लीटर पानी में उबालने के लिए रख दें। बीस मिनट तक उबालने के बाद इस पानी को छान लें। बाल जब पूरी तरह से सूखे हो तो इस अमरूद के पानी को बालों की जड़ों पर अच्छे से मसाज करें। इसके बाद इसे ऐसे ही छोड़ दें। करीब दो घंटे बाद हल्के गुनगुने पानी से धो दें। अमरूद की पत्ती का ये उपाय बालों के झड़ने की समस्या को दूर कर बालों में चमक बढ़ाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।