ChatGPT में आया जबरदस्त फीचर, जानें कैसे करेगा वर्क
ओपनएआई ने ChatGPT में ग्रुप चैट फीचर लॉन्च कर दिया है. इस फीचर्स की मदद से यूजर्स अब दोस्तों, परिवार या ऑफिस टीम के साथ एक ही चैट में काम और प्लानिंग कर सकेंगे. फिलहाल यह फीचर न्यूजीलैंड, ताइवान, साउथ कोरिया और जापान…
ओपनएआई ने ChatGPT में ग्रुप चैट फीचर लॉन्च कर दिया है. इस फीचर्स की मदद से यूजर्स अब दोस्तों, परिवार या ऑफिस टीम के साथ एक ही चैट में काम और प्लानिंग कर सकेंगे. फिलहाल यह फीचर न्यूजीलैंड, ताइवान, साउथ कोरिया और जापान में पायलट मोड में जारी किया गया है. इस फीचर में AI बातचीत को समझकर सही वक्त पर शामिल होगा और हर मैसेज का जवाब नहीं देगा. कंपनी का कहना है कि शुरुआती फीडबैक के बाद इसे और देशों में भी रोलआउट किया जाएगा.
नए फीचर की शुरुआत और रोलआउट प्लान
OpenAI ने ChatGPT Group Chats को कोलैबोरेट बढ़ाने वाले एक बड़े फीचर के रूप में पेश किया है. यह फिलहाल पायलट स्टेज में है और न्यूजीलैंड, ताइवान, साउथ कोरिया और जापान के यूजर्स इसे इस्तेमाल कर पा रहे हैं. कंपनी का कहना है कि शुरुआती फीडबैक मिलने के बाद यह फीचर अन्य देशों में भी रोलआउट किया जाएगा. इसका उद्देश्य ChatGPT को सिर्फ चैटबॉट नहीं बल्कि एक सहयोगी AI टूल के रूप में सामने लाना है.
ग्रुप चैट में AI की नई भूमिका
OpenAI के अनुसार ChatGPT अब ग्रुप चैट के अंदर पहले से अलग तरह से व्यवहार करेगा. AI बातचीत के फ्लो को समझकर सही समय पर इंटरैक्ट करेगा और हर मैसेज पर तुरंत जवाब नहीं देगा. यूजर्स चैट में AI मॉडल को टैग करके विशेष रूप से बातचीत में बुला सकते हैं. साथ ही ChatGPT अब आपके मैसेज पर इमोजी से रिएक्ट भी कर सकता है, जिससे चैट और इंटरैक्शन अधिक नेचुरल हो जाता है.
ग्रुप कैसे बनता है और इसमें क्या सीमाएं हैं
यूजर्स ऐप के कोने में मौजूद नए “पीपल आइकन” पर टैप करके ग्रुप चैट शुरू कर सकते हैं. इसके बाद ChatGPT एक शेयर करने योग्य लिंक बनाता है, जिसे यूजर्स दोस्तों, परिवार या टीम के साथ शेयर कर सकते हैं. ग्रुप में अधिकतम 20 बातचीत थ्रेड्स हो सकते हैं, ताकि चैट का प्रवाह मैनेज रहे. अगर किसी मौजूदा चैट को ग्रुप में बदला जाता है, तो AI उस चैट की एक कॉपी बना देता है ताकि प्राइवेट बातचीत सुरक्षित रहे. इसके अलावा, ग्रुप क्रिएटर प्रतिभागियों को जोड़ने या हटाने के साथ-साथ कस्टम इंस्ट्रक्शन भी सेट कर सकता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
