24 घण्टे ऑनलाइन

किचन में रखी ये चीज दूर करेगी आर्थिक तंगी, जानें उपाय

जीवन में आई परेशानियां कई बार इस तरह हावी हो जाती हैं कि मानसिक तनाव बढ़ने लगता हैं जो कि शारीरिक परेशानियों का कारण भी बनता हैं। ऐसे में ज्योतिषीय उपायों की मदद भ ली जा सकती हैं जो परेशानियों को दूर कर तनाव से छुटकारा…

24GhanteOnline
July 18, 2026
4 min read

जीवन में आई परेशानियां कई बार इस तरह हावी हो जाती हैं कि मानसिक तनाव बढ़ने लगता हैं जो कि शारीरिक परेशानियों का कारण भी बनता हैं। ऐसे में ज्योतिषीय उपायों की मदद भ ली जा सकती हैं जो परेशानियों को दूर कर तनाव से छुटकारा दिलाने का काम करेगी। आज इस कड़ी में हम आपको चने की दाल (Gram Pulse) से जुड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका भगवान विष्णु और गुरु ग्रह से नाता होता हैं। इन उपायों से आर्थिक तंगी के साथ कई परेशानियों का अंत किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

चने की दाल (Gram Pulse)का दान

गुरुवार के दिन भगवान विष्‍णु के मंदिर में जाकर भगवान के सामने थोड़ी सी केसर और सवा किलो चने की दाल रख दें। फिर वहां बैठकर विष्णु सहस्‍त्रनाम का जप करें। उसके बाद यह चने की दाल और केसर किसी गरीब जरूरतमंद को दान कर दें। इसके साथ ही गुरुवार को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्‍दी डालकर गाय को खिलाएं। ऐसा करने से आपको विष्णु भगवान और बृहस्‍पति देव का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है और आपके जीवन से आर्थिक तंगी दूर होने के साथ तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होते हैं।

धन और समृद्धि के लिए

घर में किसी कोने को गंगाजल से धो लें। ध्‍यान रहे कि यह दक्षिण या पश्चिम दिशा का कोना नहीं होना चाहिए। अब वहां पर सिंदूर से स्‍वास्तिक बनाएं और अब इस स्‍वास्तिक पर नियमित रूप से चने की दाल (Gram Pulse) और गुड़ चढ़ाएं। जब यह चने की दाल और गुड़ खराब होने लगे तो इसे जल में प्रवाहित करके दूसरा चने की दाल और गुड़ रखें। ऐसा 5 गुरुवार तक करने से आपके धन में बरकत होगी और घर में से तंगी समाप्‍त हो जाएगी।

लक्ष्‍मी नारायण का भोग

गुरुवार का दिन भगवान विष्‍णु का होता है, लेकिन उनकी पूजा सदैव मां लक्ष्‍मी के साथ की जाती है। गुरुवार को स्‍नान करके पीले वस्‍त्र धारण करें और भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी की फोटो के सामने घी का दीपक जलाएं और उन्‍हें गुड़ व चने की दाल (Gram Pulse) का भोग लगाएं। पीले फूल चढ़ाएं और फिर बृहस्‍पति देवता की कथा पढ़ें। ऐसा करने से आपके परिवार में कभी धन की कमी नहीं होती और आपस में प्‍यार व‍ रिश्‍तों में मिठास बनी रहती है। पति और पत्‍नी के संबंधों में सुधार आता है।

तुलसी और केले की पूजा

भगवान विष्‍णु को तुलसी बेहद प्रिय है और केले के पेड़ में भगवान विष्‍णु का वास माना जाता है। इसलिए गुरुवार के दिन तुलसी और केले की पूजा करने से आपके सभी कष्‍ट दूर होते हैं। गुरुवार को स्‍नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल लें और उसमें थोड़ी सी हल्‍दी मिला लें। इस जल में थोड़ी सी चने की दाल और गुड़ भी डाल लें और फिर इसे केले के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको साक्षात भगवान विष्‍णु का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है। वहीं गुरुवार की सुबह तुलसी के पेड़ की जड़ को कच्‍चे दूध से सींचना चाहिए शाम के वक्‍त तुलसी के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। गुड़ और चने की दाल का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्‍मी का वास होगा।

विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए

अगर आपके विवाह के योग नहीं बन पा रहे हैं या फिर आपके घर में अच्‍छे रिश्‍ते आते तो हैं, लेकिन बात नहीं बन पाती है तो थोड़ी सी चने की दाल (Gram Pulse) और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर लाल गाय को खिलाएं। ऐसा कम से कम लगातार 11 गुरुवार तक करें। जल्‍द ही आपके घर में भी खुशियां सुनाई देने लगेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।