गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर्स ने दी ये सलाह
बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता गोविंदा (Govinda) अपने घर में अचानक बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोविंदा (Govinda) के फैन्स उनकी सेहत को लेकर चिंता में हैं।…
बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता गोविंदा (Govinda) अपने घर में अचानक बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गोविंदा (Govinda) के फैन्स उनकी सेहत को लेकर चिंता में हैं। वहीं इसी बीच एक्टर की हेल्थ अपडेट आई है। कहा जा रहा है कि गोविंदा को न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दी गई है, जिसके बाद उन्होंने कुछ मेडिकल टेस्ट भी करवाए हैं। गोविंदा अब बेहतर हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में आराम कर रहे हैं।
गोविंदा को मंगलवार देर रात मुंबई स्थित अपने आवास पर बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। 61 वर्षीय अभिनेता को जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया, जिसकी पुष्टि उनके दोस्त और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने की। अब उनके मैनेजर ने उनके स्वास्थ्य पर एक अपडेट शेयर किया है।
गोविंदा (Govinda) के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि एक्टर के स्वास्थ्य पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और उनकी रिपोर्ट का इंतज़ार है। सिन्हा ने बताया, “उन्हें तेज सिरदर्द और सिर में भारीपन महसूस हो रहा था। उन्हें चक्कर भी आ रहे थे, इसलिए उन्हें एक न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दी गई है। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। उन्हें कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉक्टर जल्द ही उनकी जांच करेंगे।”
अभिनेता के मित्र और कानूनी सलाहकार ललित बिंदल ने पहले बताया था, “डॉक्टर से परामर्श के बाद उन्हें दवा दी गई और उन्हें रात 1 बजे इमरजेंसी स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया।” गोविंदा ने पहले डॉक्टर से टेलीफोन पर कंसल्ट के बाद दवा ली, लेकिन फिर उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे थे एक्टर (Govinda)
गोविंदा के अस्पताल में भर्ती होने से ठीक एक दिन पहले उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज करा रहे दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने जाते हुए देखा गया था। अस्पताल के बाहर गोविंदा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अभिनेता खुद गाड़ी चलाकर वहां पहुंचते हुए भावुक दिखाई दे रहे थे। फिलहाल गोविंदा की हालात भी पहले से बेहतर बताई जा रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
