24 घण्टे ऑनलाइन

52वीं बार वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, राज्यपाल एवं सीएम योगी ने किया स्वागत

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज 52वीं बार अपने सांसद क्षेत्र वराणसी पहुंचे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद…

24GhanteOnline
September 11, 2025
1 min read

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज 52वीं बार अपने सांसद क्षेत्र वराणसी पहुंचे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

इसके बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री (PM Modi) डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी का जगह-जगह स्वागत किया गया। फूल बरसाया गया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi) और डॉ. रामगुलाम द्विपक्षीय सहयोग के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिसमें विकास साझेदारी और क्षमता विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बयान में कहा गया है कि दोनों नेता स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा और समुद्री अर्थव्यवस्था जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे।

डॉ. रामगुलाम बुधवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उनका स्वागत किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।