24 घण्टे ऑनलाइन

76th Republic Day: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, CM योगी भी रहे मौजूद

लखनऊ। 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने लखनऊ विधानसभा मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।। इस अवसर पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और…

24GhanteOnline
January 26, 2025
2 min read

लखनऊ। 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने लखनऊ विधानसभा मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।। इस अवसर पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल हुईं।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस समारोह में सीएम योगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कार्यक्रम को संबोधित किया।

सीएम योगी ने कहा, “मैं प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हृदय से बधाई देता हूं। आज ही के दिन 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए। एक संप्रभुता संपन्न, लोकतांत्रिक गणतंत्र भारत के रूप में अपनी एक नई यात्रा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया था।”

राष्ट्रपति भवन में गूंजा ‘कुछ-कुछ होता है’, इंडोनेशियाई डेलिगेशन के परफॉमेंस ने बांधा समां


सीएम ने कहा, “भारत का संविधान… भारत के प्रत्येक नागरिक को न्याय देने के लिए, समतामूलक समाज की स्थापना के लिए, आपस में बंधुता के सूत्र में जोड़ने का हमारा सबसे बड़ा मार्गदर्शक है।” उन्होंने कहा, “हम सभी के सामने एक लक्ष्य है… विकसित भारत का निर्माण करना… संविधान का अनुसरण करके ही हम विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें