गोपाल खेमका हत्याकांड: एनकाउंटर में मारा गया आर्म्स सप्लायर विकास उर्फ राजा
पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या (Gopal Khemka Murder) के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शूटर को हथियार सप्लाई करने वाला विकास उर्फ राजा पुलिस के साथ एनकाउंटर (Encounter) में मारा गया है। दरअसल, पुलिस ने…
पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या (Gopal Khemka Murder) के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शूटर को हथियार सप्लाई करने वाला विकास उर्फ राजा पुलिस के साथ एनकाउंटर (Encounter) में मारा गया है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में सोमवार को उमेश नाम के शूटर को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इस दौरान जब पुलिस राजा को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, जवाबी कार्रवाई में राजा मारा गया।
बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, वांछित अपराधी विकास उर्फ राजा को दमैया घाट के पास रात करीब 2.45 बजे पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। घटनास्थल से एक पिस्तौल, एक गोली और एक कारतूस बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
बता दें कि इससे पहले खेमका हत्याकांड (Gopal Khemka Murder Case) में पटना से उमेश कुमार नाम के एक शूटर को गिरफ्तार किया गया था, जो इस मामले में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक बताया जा रहा है। इसके बाद एसआईटी की टीम उमेश से पूछताछ के बाद हत्याकांड (Gopal Khemka Murder Case) में शामिल अन्य लोगों की तलाशी शुरू की।
इस दौरान जब पुलिस राजा को पकड़ने पहुंची तो उसने फायररिंग शुरू कर दी। इस दौरान मुठभेड़ में राजा मारा गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
