24 घण्टे ऑनलाइन

अब मिनटों में बनेंगे Shorts और Reels, Google Veo 3.1 में आया धांसू फीचर

Google ने अपने AI वीडियो जनरेशन मॉडल Veo 3.1 को बड़ी अपग्रेड दे दी है। अब यह मॉडल पहले से ज्यादा बेहतर वीडियो, मजबूत प्रॉम्प्ट समझ और स्टेबल कैरेक्टर के साथ काम करेगा। सबसे खास बात यह है कि अब इसमें Shorts, Reels के लिए…

24GhanteOnline
January 15, 2026
2 min read
अब मिनटों में बनेंगे Shorts और Reels, Google Veo 3.1 में आया धांसू फीचर

Google ने अपने AI वीडियो जनरेशन मॉडल Veo 3.1 को बड़ी अपग्रेड दे दी है। अब यह मॉडल पहले से ज्यादा बेहतर वीडियो, मजबूत प्रॉम्प्ट समझ और स्टेबल कैरेक्टर के साथ काम करेगा। सबसे खास बात यह है कि अब इसमें Shorts, Reels के लिए नेटिव वर्टिकल वीडियो सपोर्ट मिल गया है। यानी क्रिएटर्स को अब वीडियो क्रॉप करने या क्वालिटी से समझौता करने की जरूरत नहीं होगी।

Ingredients to Video फीचर हुआ ज्यादा स्मार्ट


Google के Ingredients to Video फीचर को इस अपडेट में खास तौर पर बेहतर किया गया है। अब यूजर्स सिर्फ रेफरेंस इमेज और छोटे टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से भी अच्छे वीडियो बना सकते हैं। पहले जहां लंबा और डिटेल्ड प्रॉम्प्ट जरूरी होता था, अब छोटी इंस्ट्रक्शन में भी कहानी, डायलॉग और सिनेमैटिक फील मिल सकती है। गूगल के मुताबिक नया मॉडल सीन के बीच कैरेक्टर और ऑब्जेक्ट्स को ज्यादा कंसिस्टेंट तरीके से दिखाता है।

कैरेक्टर और सीन में अब नहीं होगा बदलाव


Veo 3.1 की सबसे बड़ी ताकत इसका बेहतर कैरेक्टर कंसिस्टेंसी है। गूगल का दावा है कि वीडियो के दौरान कैरेक्टर का चेहरा, लुक और ओवरऑल अपीयरेंस एक जैसा बना रहेगा। सिर्फ कैरेक्टर ही नहीं, बल्कि बैकग्राउंड, टेक्सचर और प्रॉप्स भी अलग-अलग सीन में दोबारा इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इससे क्रिएटर्स को छोटे क्लिप्स जोड़कर लंबी और एकसार कहानी बनाना आसान होगा।

Shorts और Reels के लिए वर्टिकल वीडियो सपोर्ट


इस अपडेट के साथ गूगल ने 9:16 आस्पेक्ट रेशियो का नेटिव सपोर्ट भी जोड़ा है। इसका मतलब है कि अब वीडियो सीधे वर्टिकल फॉर्मेट में जनरेट होंगे। क्रिएटर्स बिना क्रॉपिंग के इन्हें YouTube Shorts, Instagram Reels या TikTok पर अपलोड कर सकते हैं। गूगल का कहना है कि यह फीचर खास तौर पर मोबाइल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले क्रिएटर्स का वर्कफ्लो आसान बनाएगा।

बेहतर क्वालिटी और कहां मिलेगा नया Veo 3.1


गूगल ने वीडियो आउटपुट क्वालिटी को भी बेहतर किया है। अब 1080p वीडियो ज्यादा क्लियर होंगे और 4K अपस्केलिंग का ऑप्शन भी जोड़ा गया है। हालांकि, सभी प्लेटफॉर्म्स पर हाई रिजॉल्यूशन एक्सपोर्ट अभी उपलब्ध नहीं है। नया Ingredients to Video फीचर YouTube Shorts, YouTube Create ऐप और Gemini ऐप में मिल रहा है। बिजनेस और डेवलपर्स इसे Flow ऐप, Gemini API, Vertex AI और Google Vids के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…