Android में धमाका: इस फोन में आ रहा iPhone-स्टाइल NameDrop फीचर!
Android और iOS दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स को फीचर्स, कस्टमाइजेशन और कंट्रोल्स के मामले में अलग-अलग एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं. कई बार तो Google और Apple एक-दूसरे से मिलते-जुलते फीचर्स पेश करते हैं. हाल ही में हमने…
Android और iOS दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स को फीचर्स, कस्टमाइजेशन और कंट्रोल्स के मामले में अलग-अलग एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं. कई बार तो Google और Apple एक-दूसरे से मिलते-जुलते फीचर्स पेश करते हैं. हाल ही में हमने आईओएस के लेटेस्ट वर्जन में एंड्रॉयड जैसे कई फीचर्स को आते देखा है लेकिन अब गूगल भी ऐपल जैसा Contact Poster Feature को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च करने की तैयारी में है.
कैसे काम करता है ये फीचर?
Android Authority की रिपोर्ट के अनुसार, Google अब Android के लिए Apple जैसा कॉन्टैक्ट पोस्टर या NameDrop जैसे फीचर पर काम कर रहा है. जब किसी व्यक्ति के कॉन्टैक्ट कार्ड को शेयर करना होता है उस वक्त iPhone में मिलने वाला ये फीचर यूजर्स के काम आता है. कॉन्टैक्ट कार्ड में यूजर का नाम और कॉन्टैक्ट की जानकारी होती है. iPhone में ये फीचर AirDrop की तरह तब काम करता है जब दो iPhone एक-दूसरे के पास रखे हों. इससे कॉन्टैक्ट शेयर करना तेज और आसान हो जाता है.
अब Google ने एक ऐसे ही फीचर को लाने की खबर दी है, जिसे Gesture Exchange नाम दिया गया है. इस स्ट्रिंग में कोड ContactExchangeActivity और ndef को भी हाइलाइट करता है, जो संभवतः NFC डेटा एक्सचेंज फॉर्मेट की ओर इशारा करता है. इसका मतलब ये है कि ये फीचर iPhone के समान ही NFC के जरिए कॉन्टैक्ट जानकारी तेजी से शेयर करने में मदद करेगी.
एंड्रॉयड के नेमड्रॉप जैसे फीचर में, यूजर्स चुन सकते हैं कि वे कौन सी निजी जानकारी को शेयर करना चाहते हैं, जैसे फोटो, फोन नंबर या ईमेल एड्रेस आदि. अगर वह कोई निजी जानकारी शेयर नहीं करना चाहते, तो वह बस रिसी ओनली ऑप्शन को चुन सकते हैं.
रिसीवर की बात करें तो ये फीचर यूजर को डिवाइस पर नए कॉन्टैक्ट एंट्री के रूप में डिटेल्स को से करने के लिए पूछेगा. गूगल के कॉन्टैक्ट पोस्टर जैसे फीचर पर काम चल रहा है, कंपनी ने फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी है कि आखिर इस फीचर को कब तक रोलआउट किया जा सकता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
