Google Gemini ने पकड़ी तेज़ रफ्तार, ChatGPT पर बढ़त
AI की रेस में कौन आगे और कौन पीछे है, बहुत से लोग ये जानने में दिलचस्पी रखते हैं. Artificial Intelligence की दौड़ में गूगल का AI टूल Gemini लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. अब हाल ही में एनालिटिक्स फर्म सिमिलरवेब के…
AI की रेस में कौन आगे और कौन पीछे है, बहुत से लोग ये जानने में दिलचस्पी रखते हैं. Artificial Intelligence की दौड़ में गूगल का AI टूल Gemini लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. अब हाल ही में एनालिटिक्स फर्म सिमिलरवेब के नए डेटा से इस बात का खुलासा हुआ है कि पिछले एक साल में वेब पर जेनरेटिव AI ट्रैफिक में जेमिनी का मार्केट शेयर तेजी से बढ़ा है जबकि OpenAI के ChatGPT की बढ़त में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
एक साल पहले तक एआई रेस में Google Gemini का मार्केट शेयर सिर्फ 5.4 प्रतिशत था और आज यह आंकड़ा बढ़कर 18.2 प्रतिशत हो गया है. इसका मतलब कि एक ही साल में जेमिनी की तीन गुना से ज्यादा ग्रोथ हुई है. वहीं, दूसरी ओर एआई की रेस में ChatGPT का मार्केट शेयर 87.2 प्रतिशत से घटकर 68 प्रतिशत हो गया है.
एक्सपर्ट्स इस बदलाव को एक बड़े AI माइग्रेशन का हिस्सा बता रहे हैं, जहां यूज़र्स पूरी तरह से एक ही एआई टूल पर निर्भर होने के बजाय अलग-अलग एआई टूल्स को इस्तेमाल कर रहे हैं. सॉलिड फाइनेंस के CEO सैम बदावी ने कहा कि ये नंबर रैंडम नहीं हैं. अगर लोगों की वेब एक्टिविटी उनकी असली पसंद को दिखाती है, तो गूगल के बढ़ते शेयर से पता चलता है कि वह सिर्फ़ मुकाबला नहीं कर रहा है, बल्कि कंपनी तेजी से आगे बढ़ती जा रही है.
Google Gemini की ग्रोथ के पीछे की वजह?
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके पीछे का एक मुख्य कारण ये हो सकता है कि गूगल ने चुपचाप AI को उन प्रोडक्ट्स में शामिल कर दिया जिसका लोग डेली इस्तेमाल करते हैं. गूगल ने इसे Chrome, Android, Google Workspace टूल्स जैसे Docs और Gmail के अलावा Google Search में भी शामिल कर दिया है. हर जगह जेमिनी की मौजूदगी से यूजर्स इसका लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
